हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: बल्लेबाजों का होगा राज या कहर बरपाएंगे गेंदबाज, जानिए ओवल में कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs ENG Pitch Report: सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही टीम इंडिया पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

विज्ञापन
IND vs ENG

IND vs ENG Pitch Report: भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी और पांचवां टेस्ट मैच 31 जुलाई से ओवल में खेला जाना है। चौथे मैच में भारतीय बल्लेबाज जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टीम की लाज बचाने में सफल रहे थे। वॉशिगंटन सुंदर और रविंद्र जडेजा ने शतकीय पारी खेली थी, तो कप्तान शुभमन गिल का बल्ला भी जमकर चला था। हालांकि, इसके बावजूद शुभमन गिल की युवा ब्रिगेड सीरीज में 1-2 से पीछे है। दौरे और सीरीज का अंत अगर टीम इंडिया को 2-2 की बराबरी पर करना है, तो ओवल में हर हाल में जीत का स्वाद चखना होगा।

कैसी खेलती है ओवल की पिच?

ओवल की पिच से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलती है। टेस्ट के पहले दिन फास्ट बॉलर्स का दबदबा देखने को मिलता है। वहीं, दूसरे और तीसरे दिन पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी रहती है। आखिरी दो दिन पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। पिच से स्पिन बॉलर्स को टर्न मिलती है और गेंद थोड़ा फंसकर आती है। यानी कुल मिलाकर इस मैदान पर बल्ले और गेंद के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिलती है।

क्या कहते हैं आंकड़े?

ओवल के मैदान ने अब तक कुल 112 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 42 मैचों में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 30 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। इस ग्राउंड पर पहली पारी में औसतन स्कोर 338 का रहा है, जबकि दूसरी पारी में एवरेज स्कोर 300 का है। तीसरी पारी में औसतन स्कोर 237 रहा है। हालांकि, चौथी पारी में रनों का पीछा करना इस मैदान पर कतई आसान नहीं रहता है और इसी कारण एवरेज स्कोर 156 का है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola