Gujarat: ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, इतनी ड्रग्स बरामद की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

गुजरात: गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर इलाके में एक ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यहां से जांच एजेंसी ने लगभग 513 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया। चौंकाने वाली बात यह है कि जब्त की गई ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 1026 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने किया है।
Mumbai Anti Narcotics Cell's Worli unit busted a drugs factory in Ankleshwar area of Bharuch district of Gujarat and recovered about 513 kg of MD drugs. The value of the seized drugs is Rs 1,026 crore in the international market. 7 accused including a woman arrested. pic.twitter.com/dsUoBCAM2q
— ANI (@ANI) August 16, 2022
जांच एजेंसियों ने इस ड्रग्स फैक्टी से एक महिला समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह लोग गुजरात, मुंबई व अन्य आसपास के राज्यों में यह ड्रग्स सप्लाई करते थे। इस अंतराराज्यीय गिरोह में कौन लोग लिप्त हैं और यह किस रूट से ड्रग्स लाते- ले जाते थे इस बात का पता लगाया जा रहा है।
और पढ़िए – Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर राहत की खबर, देश में 24 घंटे में आए 8,813 नए केस, 29 की मौत
कई नाम से जाना जाता है
सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक बरामद एमडीएमए एक सिंथेटिक ड्रग्स है। जिसे लेने के बाद शरीर में उत्तेजक और मतिभ्रम हो जाता है। इसका कैमिकल नाम मेथिलेंडिऑक्सि मैथैम्फेटामाइन (एमडीएमए) है। यह शरीर में एंटाक्टोजेंस के रूप में कार्य कर सकता है। बाजार में इसकी बड़ी मांग है। इसका नशा करने वाले इसे एडम, बीन्स, क्लैरिटी, डिस्को बिस्किट, ई, एक्स्टसी, ईव, गो, हग ड्रग, लवर्स स्पीड, मौली, पीस, एसटीपी, एक्स और एक्सटीसी आदि नाम से जानते हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: