---विज्ञापन---

Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर राहत की खबर, देश में 24 घंटे में आए 8,813 नए केस, 29 की मौत

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज भारत के लिए राहत की खबर है। देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लंबे असरे बाद आज देश में कोरोना के 10 हजार से भी कम नए केस सामने आए हैं। गौरतलब है कि देश में पिछले […]

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज भारत के लिए राहत की खबर है। देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लंबे असरे बाद आज देश में कोरोना के 10 हजार से भी कम नए केस सामने आए हैं। गौरतलब है कि देश में पिछले कई हफ्तों से कोरोना के नए मामले 15,000 से 20,000 के बीच स्थिर बने हुए थे।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 8,813 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 29 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 14,917 नए मामले दर्ज किए गए थे जबकि 38 लोगों की मौत हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 6104 की बड़ी कमी दर्ज की गई है।

---विज्ञापन---

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 8,813 नए केस सामने आए हैं जबकि 29 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 15,040 लोगों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 11 हजार 252 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 4356 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

---विज्ञापन---

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,42,77,194 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4,36,38,844 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5,27,098 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं। दैनिक पॉजिटिविटी दर 4.15% है। जबकि रिकवरी दर अभी 98.56 फीसद है।

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,08,31,24,694 करोड़ पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 6,10,863 डोज लगाई गई है।

First published on: Aug 16, 2022 09:16 AM

End of Article

About the Author

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola