---विज्ञापन---

टॉप न्यूज़

‘प्लास्टिक थ्रेड रोल्स’ में छिपाई थी फॉरेन करेंसी, एयरपोर्ट पर पकड़े गए

नई दिल्ली: ‘प्लास्टिक थ्रेड रोल्स’ में एक व्यक्ति ने बड़ी चतुराई से अमेरिकी डॉलर छिपाए थे। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के सामने उसकी एक न चली। दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने जांच में ‘प्लास्टिक थ्रेड रोल्स’ से 42.25 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा (अमेरिकी डॉलर) बरामद की है। सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार 4 अगस्त को […]

नई दिल्ली: ‘प्लास्टिक थ्रेड रोल्स’ में एक व्यक्ति ने बड़ी चतुराई से अमेरिकी डॉलर छिपाए थे। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों के सामने उसकी एक न चली। दिल्ली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने जांच में ‘प्लास्टिक थ्रेड रोल्स’ से 42.25 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा (अमेरिकी डॉलर) बरामद की है।

सीआईएसएफ अधिकारियों के अनुसार 4 अगस्त को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर एक यात्री के हाव-भाग संदिग्ध लगे। शक के आधार पर वहां तैनात सीआईएसएफ बल सदस्यों एक्स-रे मशीन के माध्यम से उसके हरे रंग के ट्रॉली बैग की जांच की तो उसमें कुछ “प्लास्टिक थ्रेड रोल” दिखे। जब रोल खोलकर देखे गए तो उसमें अमेरिकी डॉलर थे।

---विज्ञापन---

जांच में यात्री की पहचान रौनक अफरीज के रूप में हुई। वह भारतीय मूल का रहने वाला है।  वह स्टार एलायंस फ्लाइट नंबर IX-141 (STD 1315 बजे) सवे दुबई जाने की फिराक में था। आरोपी के बैग में कुल 52800 अमेरिकी
डॉलर मिले हैं। मामले की जांच कर आरोपी का पुराना ट्रेवल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

First published on: Aug 04, 2022 05:47 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola