क्या अशोक गहलोत और कमलनाथ लड़ेंगे चुनाव या होगी बेटों की एंट्री, कांग्रेस CEC की मीटिंग में क्या हुई बात?

Congress CEC Meeting: कांग्रेस की मीटिंग में दूसरी लिस्ट पर चर्चा की गई। इस मीटिंग में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ का भी नाम सामने आया। कहा जा रहा है कि इस लिस्ट का ऐलान जल्द ही किया जा सकता है।

Congress Leader Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge

बिहार में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका।

विज्ञापन

Congress CEC Meeting: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में सिर्फ 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए थे। माना जा रहा है कि कई सीटों पर इंडिया गठबंधन में पेंच फंसा हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। हालांकि सोमवार को हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग में चौंकाने वाली बातें भी सामने आईं। आइए जानते हैं कि कांग्रेस की इस मीटिंग में क्या-क्या बात हुई?

कमलनाथ के चुनाव लड़ने की संभावना नहीं

जानकारी के अनुसार, सीईसी की मीटिंग में 70 प्रतिशत सीटों पर चर्चा हुई। छिंदवाड़ा से कमलनाथ का नाम प्रपोज नहीं किया गया है। इसके बजाय उनके बेटे नकुलनाथ का नाम सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, कमलनाथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- राजस्थान की 10 से 15 सीटों पर चर्चा हुई है।

विज्ञापन

क्या वैभव गहलोत होंगे उम्मीदवार

रंधावा ने आगे कहा- कल तक नामों की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या अशोक गहलोत चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- वो नहीं तो उनके बेटे लड़ लेंगे। आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जोधपुर सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता गजेंद्र सिंह शेखावत से हार गए थे। अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस एक बार फिर उन्हें जालौर-सिरोही सीट से मैदान में उतार सकती है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए चूरू सांसद राहुल कस्वां की भी सीट लगभग तय मानी जा रही है।

विज्ञापन

बीजेपी की भी तैयारी पूरी 

इधर, बीजेपी ने भी अपनी दूसरी लिस्ट को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों का नाम शामिल किया गया था। कहा जा रहा है कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में करीब 150 उम्मीदवारों का नाम शामिल किया जा सकता है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग में राजस्थान, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम पर बीजेपी सीईसी की मुहर लगेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ