कमेटी की रिपोर्ट फिरोजपुर एसएसपी नहीं निभा पाए ड्यूटी, पाकिस्तान से मात्र 10 किमी दूर थे पीएम

pm 1.webp

नई दिल्ली: पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा काफिले में हुई चूक पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दाखिल की है। जिसमें साफ कहा गया है कि इस मामले में फिरोजपुर एसएसपी अपनी ड्यूटी नहीं निभा पाए। उधर, रिपोर्ट आने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि घटना के दिन पीएम पाकिस्तान से केवल 10 किमी दूर थे। कुछ भी हो सकता था।

विज्ञापन

एसएसपी को दो घंटे पहले बताया था

विज्ञापन

सूत्रो के अनुसार पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने पंजाब के नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई ने रिपोर्ट को पढ़ते हुए बताया कि फिरोजपुर के एसएसपी को दो घंटे पहले बताया गया था कि प्रधानमंत्री उस मार्ग में प्रवेश करेंगे। उसके बाद भी वह सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं कर पाए।

5 सदस्यीय कमेटी का गठन हुआ था

विज्ञापन

बता दें कि पीएम मोदी का काफिला 5 जनवरी 2022 को फिरोजपुर-मोगा रोड पर एक फ्लाईओवर पर फंस गया था। इसमें जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने शीर्ष अदालत की पूर्व जस्टिस इंदु मल्होत्रा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी में चंडीगढ़ डीजीपी, एनआईए के आईजी, पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल, एडीजीपी पंजाब शामिल हैं।

किससे निर्देश ले रहे थे एसएसपी? 

विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक को खारिज नहीं किया जा सकता। कांग्रेस के शासन के दौरान जब पीएम पंजाब पहुंचे तो सीएम, डीजीपी और मुख्य सचिव उनका स्वागत करने के लिए नहीं थे। उन्होंने कहा वह स्थान जहां उनका काफिला रुका था पुल के बीच में था। पीएम प्रदर्शनकारियों से केवल 100 मीटर दूर, और पाकिस्तान से 10 किमी दूर थे। कुछ भी हो सकता था। पीएम वहां 20 मिनट खड़े रहे लेकिन 2 मिनट भी काफी थे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा प्रदर्शनकारियों को पीएम के रूट की जानकारी किसने दी? फोन पर बार-बार किससे बात कर रहे थे एसएसपी? वह किससे निर्देश ले रहा था ?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ