ताइवान पर एक्शन मोड में चाइना, मिलिट्री ड्रिल के दौरान पानी में दागी बैलिस्टिक मिसाइल
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

ताइवान की सीमा से मात्र 16 किलोमीटर दूर चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने आज से मिलिट्री ड्रिल शुरू की है। इस बीच ताइवान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि मिलिट्री एक्शन के दौरान चीन ने मल्टीपल बैलिस्टिक मिसाइल दागी है। चीन के इस कदम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ना तय माना जा रहा है। इससे पहले हमले की किसी भी आशंका को देखते हुए अमेरिका ताइवान की मदद को आगे आया है। अमेरिका ने ताइवान के पास फिलिपींस सी में अपना युद्धपोत USS Ronald Reagan भेज दिया है।
ताइवान के एक सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि इसके अलावा चीन की सेना ने बुधवार रात से गुरुवार की सुबह तक ताइवान द्वीप को बांटने वाली मध्य रेखा में कई बार घुसपैठ भी की है। ताइवान के अधिकारियों ने कहा है कि ताइवान की सीमा के पास चीन की ओर से किया जा रहा मिलिट्री ड्रिल संयुक्त राष्ट्र के नियमों का उल्लंघन है।
ताइवान की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के हवाले से रॉयटर्स ने कहा, “चीन सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय वाटर और एयर रूट पर अभ्यास कर रहा है जो गैर-जिम्मेदाराना और नाजायज व्यवहार है।” ताइवान ने कहा कि चीन के इस कदम से शांति कमजोर होगी। चीन लगातार मिलिट्री एक्सरसाइज के तौर पर लगातार गोलीबारी भी कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी ताइवान के पास मिसाइलें दागी।
उधर, चीन की ईस्टर्न थिएटर कमांड ने कहा कि हमने मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान आज ताइवान के पूर्वी तट पर पानी में पारंपरिक मिसाइलों की कई फायरिंग पूरी कर ली है। ईस्टर्न थिएटर कमांड के एक प्रवक्ता ने कहा कि गोलीबारी पूरी होने के बाद संबंधित समुद्री और हवाई क्षेत्र पर नियंत्रण हटा लिया गया है।
चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि कंबोडिया में चीन के विदेश मंत्री वांग यी और उनके जापानी समकक्ष के बीच एक बैठक होने वाली थी जिसे रद्द कर दिया गया है। चीन G7 ग्रुप के देशों की ओर से ताइवान को लेकर दिए गए संयुक्त बयान से काफी नाराज है। इसी को लेकर जापान और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच होने वाली बैठक को रद्द किया गया है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करेंxxx
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: