नई दिल्ली। आखिरकार वो पल आ ही गया, जिसका इंतजार दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमी कर रहे थे। एशिया कप 2022 के दूसरे मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीम आज आमने-सामने हैं। कुछ ही देर में टॉस होने वाला है। ये महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। इस बीच खबर ये है कि अर्शदीप सिंह अपना रन-अप कर रहे हैं और भुवनेश्वर कुमार के नेतृत्व वाले सीम अटैक का हिस्सा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आज विराट कोहली खेलते दिखेंगे। वह 41 दिन के ब्रेक के बाद टीम से जुड़े हैं। वहीं केएल राहुल सर्जरी के बाद वापसी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिलना तय है।

विज्ञापन

8 साल से एशिया कप में पाकिस्तान लगातार हार रही

एशिया कप में पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ 2014 के बाद कोई मैच नहीं जीत पाई है। आपको बता दें कि पाकिस्तान को 2016 के टूर्नामेंट में एक बार तो वहीं, 2018 एशिया कप में दो बार भारत से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

भारत का पलड़ा है भारी

एशिया कप में रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने पाक के बीच कुल 14 मैचों खेले गए हैं ।इनमें से 8 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की तो वहीं पड़ोसी मुल्क की टीम को 5 मैच में जीत मिली है। एक मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ