IND vs PAK: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पंत बाहर, DK की एंट्री

India Vs Pakistan Asia Cup 2022 Live score

India Vs Pakistan Asia Cup 2022 Live score

IND vs PAK: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पारी की शुरूआत करेंगे। वहीं आज सबकी नजर विराट कोहली पर जो लंबे ब्रेक के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं।

भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा संभाल रहे हैं, जबकि बाबर आजम के पास पाकिस्तान की कमान है। दोनों ही टीमों के कप्तान जीत के साथ एशिया कप का आगाज करना चाहेंगे।

भारत की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह

पाकिस्तान की प्लेइंग 11

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, आसिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, हारिस रउफ, शाहनवाज दहानी।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ