Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों पर आज हो सकती है धनवर्षा, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के माध्यम से राशिफल का आकलन किया जाता है। आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा, इसको आप राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है?

2 july ka rashifal

2 july horoscope

Aaj Ka Rashifal: 2 जुलाई 2025 को ग्रह-नक्षत्रों की चाल सभी राशियों के लिए विशेष प्रभाव लेकर आएगी। पंचांग के अनुसार, इस दिन षष्ठी तिथि सुबह 10:20 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ होगी। व्यतीपात योग शाम 5:19 बजे तक रहेगा। इसके बाद वरीयान योग शुरू होगा। नक्षत्र की बात करें तो पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह 8:54 बजे तक रहेगा। इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुरू होगा। करण में तैतिल सुबह 10:20 बजे तक, फिर गर रात 11:04 बजे तक रहेगा, और इसके बाद वणिज करण होगा।

विज्ञापन

ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा सिंह राशि में दोपहर 3:23 बजे तक रहेंगे। इसके बाद चंद्रमा कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र वृषभ राशि में रहेंगे। सूर्य और बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे। बुध कर्क राशि में रहेंगे। मंगल और केतु सिंह राशि में रहेंगे। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में रहेंगे। आइए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

विज्ञापन

मेष राशि

आज अचानक बड़ा खर्च सामने आ सकता है, जिससे आर्थिक योजना प्रभावित हो सकती है। कार्यस्थल पर व्यस्तता चरम पर रहेगी, लेकिन जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। परिवार में तनाव और मतभेद की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। संवाद में संयम बरतें और अनावश्यक विवादों से बचें।

वृषभ राशि

पिता या वरिष्ठों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर गहन चर्चा हो सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। संतान के विवाह से संबंधित कुछ चिंताएं रह सकती हैं। अनाज और तिलहन से जुड़े व्यवसायियों के लिए दिन अत्यधिक व्यस्त रहेगा।

विज्ञापन

मिथुन राशि

अपनी गलतियों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए आत्ममंथन करें। व्यवसाय में नई योजनाएं बनेंगी, और कार्य प्रणाली में सुधार से लाभ में वृद्धि होगी। घर और बाहर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार को नरम रखें और गलत संगत से बचें।

कर्क राशि

कारोबार में मंदी के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। शत्रु या प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। शारीरिक थकान और चिंता का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

सिंह राशि

जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसानदायक हो सकते हैं। परिवार में चिंता और तनाव की स्थिति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर विवादों से बचें और वाहन, मशीनरी या अग्नि से संबंधित कार्यों में विशेष सावधानी बरतें। नए मित्र बन सकते हैं, जो भविष्य में सहायक होंगे।

कन्या राशि

आपकी वाक्पटुता और संवाद शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता के साथ अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। यात्राएं सफल रहेंगी और प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। राजकीय या सरकारी कार्यों में बाधाएं दूर होंगी। कीमती वस्तुओं का ध्यान रखें।

विज्ञापन

तुला राशि

कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। संपत्ति से संबंधित कार्यों में लाभ के योग बन रहे हैं। संतान की नौकरी या करियर से संबंधित शुभ समाचार मन को प्रसन्न करेंगे। हालांकि, कुछ चिंता और तनाव भी रह सकता है। उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे।

वृश्चिक राशि

सुनाई-सुनी बातों पर ध्यान न दें, अन्यथा भ्रम की स्थिति बन सकती है। दोस्तों के साथ मनमुटाव की आशंका है। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा और सफलता प्राप्त होगी। पार्टी या पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।

विज्ञापन

धनु राशि

निवेश से अच्छा लाभ होने की संभावना है, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें, वरना बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। दुखद समाचार मिलने की आशंका है। कार्य की अधिकता के कारण निजी जीवन प्रभावित हो सकता है। धैर्य और संयम से स्थिति को संभालें।

मकर राशि

अधिक होशियारी दिखाने से नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। विवाह से संबंधित प्रयास सफल होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

कुंभ राशि

परिजनों से शुभ समाचार प्राप्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी और शत्रु परास्त होंगे। हालांकि, आपके निकटस्थ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, इसलिए सावधानी बरतें। बच्चों के विवाह की चिंता रह सकती है।

मीन राशि

अपने व्यवहार और विनम्रता से आप अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य या अन्य कारणों से चिंता रह सकती है। व्यावसायिक यात्राएं सफल होंगी। बेरोजगारी दूर करने के लिए किए गए प्रयास फलदायी होंगे। संतान के प्रति ध्यान रखें।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ