Lucky Zodiac Sign: 6 जून, 2026 न केवल पंचांग बल्कि ज्योतिषीय रूप से एक विशेष दिवस है. यह दिन शनिवार है, जो योगों के महासंयोग का एक विशेष दिन है. इस तारीख को अधिक ज्येष्ठ माह के कृष्णपक्ष की षष्ठी तिथि है, जो पुरुषोत्तम मास का 21वां दिन है. इस दिन न केवल सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का संयोग हो रहा है, बल्कि इस दिन बेहद द्विपुष्कर योग भी बन रहा है. इनकी शुभता में श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र का भी बड़ा योगदान है. वहीं, इस तारीख की शाम में चंद्रमा मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में चले जाएंगे. मिथुन राशि में निर्मित लक्ष्मी नारायण राजयोग इस तारीख को भी कायम रहेगा. बाकी ग्रहों की स्थिति पूर्ववत रहने वाली है, जैसी कि 5 जून को थी. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के मुताबिक, 6 जून के शुभ ग्रह-योग 5 राशियों की किस्मत को एक नई सकारात्मक दिशा दे सकते हैं.
6 जून का वृषभ राशिफल
6 जून की तारीख वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूलता भरी साबित हो सकती है. आसपास का माहौल धीरे-धीरे अनुकूल होगा. बैंक से जुड़ा लंबित काम पूरा होने के योग हैं. गाड़ी की पुरानी EMI को लेकर राहत वाली सूचना मिलेगी. दुकानदारों को पुराने ग्राहक के जरिए नया ग्राहक मिल सकता है. यह इनकम को कई गुना बढ़ा सकता है. जॉब कर रहे जातक किसी सीनियर की अनुपस्थिति में जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. पड़ोसी के साथ चल रही छोटी अनबन खत्म होगी. आप घर के बुजुर्ग की सलाह मानेंगे. इससे किसी बड़े खर्च से बचा सकते हैं. घर की मरम्मत का अटका काम आगे बढ़ सकता है. स्टूडेंट ऑनलाइन क्लास या वेबिनार से उपयोगी जानकारी पाएंगे. सोशल मीडिया पर बनाए गए कान्टैक्ट भी लाभदायक सिद्ध होंगे. किसी पशु को भोजन कराने से मन को शांति मिलेगी.
6 जून का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए 5 जून की तारीख लक्ष्मी नारायण योग से काफी प्रभावित रहेगी. आपको हर काम से व्यावहारिक लाभ मिल सकता है. कोई पुराना मित्र अचानक करियर से जुड़ी उपयोगी सूचना देगा. इंटरव्यू या मीटिंग में आपकी बात प्रभाव छोड़ सकती है. ऑनलाइन व्यवसाय करने वालों को नए ऑर्डर मिलने के प्रबल चांस हैं. सरकारी दफ्तर में रुका दस्तावेज आगे बढ़ सकता है. परिवार कोइ मेम्बर विशेष उपलब्धि हासिल करेगा. इससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. स्टूडेंट जातकों को मेंटर टीचर से मिली सलाह नई दिशा दे सकती है. दुकान के किरायेदार से जुड़ा विवाद सुलझेगा. किसी रोगी की सहायता करने का अवसर मिलेगा. इससे आपको आंतरिक खुशी मिलेगी. शाम में रुका धन आने से धन से जुड़ी चिंता थोड़ी कम होगी.
6 जून का कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए 6 जून समस्या समाधान का दिन साबित हो सकता है. लंबे समय से रुका भुगतान मिलने की प्रबल संभावना है. कोर्ट-कचहरी से जुड़ा कोई कागजी काम आगे बढ़ सकता है. स्थानीय स्तर पर आपकी बात को महत्व मिलेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं. व्यापारी लोग नए ग्राहक से उत्साहित हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे लोग अच्छी प्रगति करेंगे. मित्र की सहायता से किसी रिश्तेदार से जुड़ा भ्रम दूर होगा. सोशल मीडिया पर मिली जानकारी किसी काम की साबित होगी. आपके आवेदन पर घर की बिजली, पानी की समस्या का समाधान मिल सकता है. आप धार्मिक सेवा में समय देंगे, इससे आपको संतुष्टि मिलेगी.
6 जून का मकर राशिफल
चंद्रमा का प्रभाव मकर राशि के लिए आर्थिक दृष्टि से कई राहत प्रदान कर सकता है. बैंक या निवेश से जुड़ा निर्णय आपके पक्ष में जाएगा. पुराने ग्राहक का बकाया भुगतान मिलने की पूरी संभावना है. वर्क प्लेस पर आपके धैर्य की सराहना होगी. किसी सरकारी अधिकारी से हुई मुलाकात आपके उलझे काम को आसान बनाएगी. परिवार में संपत्ति को लेकर चल रही चर्चा को सकारात्मक दिशा मिलेगी. आप पिता की बात को महत्व देंगे. स्टूडेंट जातक शोध और तकनीकी विषयों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. पड़ोस में चल रहे विवाद से दूरी रखना आपके फायदेमंद है. किसी बुजुर्ग या रोगी की मदद करने का अवसर मिलेगा. दिन के अंत में कोई महत्वपूर्ण सूचना मन को संतोष दे सकती है.
6 जून का कुंभ राशिफल
6 जून की शाम के बाद चंद्रमा का कुंभ राशि प्रवेश इस राशि के जातकों के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगा. कोई अटका आवेदन या ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हो सकती है. सोशल मीडिया के माध्यम से नया कमर्शियल कान्टैक्ट बन सकता है. जॉब बदलने की सोच रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. परिवार में किसी सदस्य की सफलता से सबका उत्साह बढ़ेगा. लोकल राजनीति या सामाजिक गतिविधि से जुड़े लोगों को पहचान मिलेगी. पुराने मित्र से हुई मुलाकात भविष्य की योजना को मजबूत बना सकती है. कोर्ट या प्रशासनिक मामले में राहत के संकेत हैं. घर पालतू पशु की देखभाल पर ध्यान देना आवश्यक रहेगा. धार्मिक कार्य की स्वयं सेवा में भाग लेने से मानसिक संतुलन बना रहेगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.