हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

BGMI ने सही नहीं की ये 5 समस्याएं, तो होगा तगड़ा नुकसान! गेम खेलना बंद कर सकते हैं खिलाड़ी

---विज्ञापन---

Problems BGMI Needs Fix: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) को पूरे भारत में खेला और पसंद किया जाता है। Krafton द्वारा यह गेम बनाया गया है। गेम के अंदर ग्लीच और समस्याएं आती रहती हैं। कई बार यह फैंस को बहुत परेशान कर देती है। आइए उन 5 दिक्कतों के बारे में बात करते हैं, जो अगर BGMI ने सही नहीं की, तो उन्हें तगड़ा नुकसान होगा और खिलाड़ी गेम खेलना बंद कर सकते हैं।

1. BGMI में वॉइस की समस्या

BGMI में 3.9 अपडेट आने के बाद से आवाज के मामले में दिक्कत आ रही है। इयरफोन के बिना खेलने वाले खिलाड़ियों की आवाज गूंज रही है। इससे खेलने का मजा किरकिरा हो रहा है और लगातार सोशल मीडिया पर प्लेयर BGMI से इसे सही करने की गुहार लगा रहे हैं। अगर जल्द सुधार नहीं हुआ, तो प्लेयर्स गेम खेलना बंद कर सकते हैं।

फैंस उठा रहे हैं मांग

2. गेम क्रैश होना

आईफोन के यूजर्स लगातार यह चीज इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन द्वारा BGMI को बताने का प्रयास कर रहे हैं कि गेम क्रैश हो रहा है। चलते मैच में अचानक गेम बंद हो जाता है और ऐसे में उनका मजा किरकिरा हो रहा है। यह गंभीर समस्या है और इसे सही करने की सख्त जरूरत है।

---विज्ञापन---

3. हैकर्स की बढ़ती संख्या

BGMI में हैकर्स की संख्या बढ़ती जा रही है। लगातार डेवलपर्स हैकर्स को हटाने की कोशिश में लगे होते हैं लेकिन सफलता नहीं मिल पाती। हर बार देखा गया है कि अपडेट के बाद हैकर्स कुछ नया तरीका लेकर आ जाते हैं। यह समस्या सही की जानी जरुरी है, वरना खिलाड़ियों की रुचि खत्म हो जाएगी।

View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

---विज्ञापन---

4. पिंग की समस्या

BGMI में पिंग ने फैंस को लगातार दिक्कत दी है। अमूमन खिलाड़ियों को अच्छा पिंग नजर आता है और लगता है कि कोई समस्या नहीं आएगी लेकिन फाइट में वो नॉक हो जाते हैं। उन्हें आगे मूव करने में भी दिक्कत होती है और BGMI को पिंग का ग्लीच सही करने की जरूरत है। सही पिंग दिखाई देगा, तो खिलाड़ी उस खिसाब से खेलेंगे और फाइट लेना पसंद करेंगे।

View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

---विज्ञापन---

5. कम FPS

FPS हर डिवाइस का अलग होता है और उस हिसाब से BGMI सपोर्ट करता है। हालांकि, 40 और 60 FPS पर BGMI खेलने वाले खिलाड़ियों को दिक्कत आती है। अमूमन देखा गया है कि FPS कम रहने के दौरान अगर आप विरोधियों पर हमला करते हैं, तो उन्हें बुलेट लग जाती है लेकिन डैमेज नहीं होता है। उनकी बुलेट ज्यादा FPS होने के चलते पहले लगती है।

View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- BGMI में दीजिए कुछ आसान सवालों के जवाब और पाइए खास गिफ्ट, क्या है स्टेप बाय स्टेप तरीका?

Sponsored Links by Taboola