Google ने YouTube यूजर्स को दिया बड़ा झटका! प्रीमियम प्लान किए महंगे

YouTube Premium Price Hike: क्या आप भी YouTube का प्रीमियम प्लान लेने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कई देशों में गूगल ने फिर से YouTube के प्रीमियम प्लान महंगे कर दिए हैं। चलिए इसके बारे में जानें…

YouTube Premium Price Hike
विज्ञापन

YouTube Premium Price Hike: गूगल ने फिर एक बार YouTube के अपने प्रीमियम प्लान्स के दाम बढ़ा दिए हैं। इस बार कई देशों के यूजर्स को इसका सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, भारत और अमेरिका में रहने वाले यूजर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा। जी हां, ये बढ़ोतरी सिर्फ यूरोप, दक्षिण अमेरिका और एशिया और मध्य पूर्व के कुछ देशों में हुई है। चलिए जानते हैं कौन से देश हुए प्रभावित…

कौन से देश हुए प्रभावित?

इस बार दामों में बढ़ोतरी से बेल्जियम, कोलंबिया, Czech Republic, डेनमार्क, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, मलेशिया, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, सऊदी अरब, सिंगापुर, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, थाईलैंड और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों के यूजर्स प्रभावित हुए हैं।

Advertisment

कितने बढ़े दाम?

सबसे ज्यादा दामों में बढ़ोतरी नॉर्वे में हुई है। यहां सिंगल प्लान की कीमत लगभग 42% बढ़ गई है। अन्य देशों में भी सिंगल पर्सन प्लान्स में औसतन 18% और फैमिली प्लान्स में 43% की वृद्धि हुई है। जहां नॉर्वे में पहले YouTube प्रीमियम प्लान की कीमत $11.33 थी लेकिन बढ़ोतरी के बाद अब ये $16 यानी लगभग 1,340 रुपये हो गई है। जबकि फैमिली प्लान की कीमत बढ़ोतरी के बाद 27.38 डॉलर हो गई है।

YouTube

विज्ञापन

भारत में पहले ही बढ़ चुके हैं दाम

बता दें कि इस साल की शुरुआत में ही YouTube ने भारत में अपने प्रीमियम प्लान के दाम बढ़ा दिए थे। फैमिली प्लान के दाम में तो 50% से ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। यूट्यूब प्रीमियम के पर्सनल प्लान की कीमत पहले जो 129 रुपये थी, लेकिन अब ये 149 रुपये हो गई है। जबकि फैमिली प्लान का प्राइस जो पहले 189 रुपये था अब कीमत में बढ़ोतरी के बाद 299 रुपये हो गया है।

क्यों बढ़ाए जा रहे हैं दाम?

YouTube लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर नए फीचर्स और कंटेंट ऐड कर रहा है। इन सब पर खर्च करने के लिए कंपनी को ज्यादा पैसा चाहिए होता है। यही वजह है कि कंपनी समय-समय पर अपने प्रीमियम प्लान के दाम बढ़ाती रहती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ