ईयरबड्स से गाने सुनने के लिए अब नहीं चाहिए ब्लूटूथ, Xiaomi ने खत्म की डिस्कनेक्ट होने की प्रॉब्लम

Xiaomi Buds 5 Pro में एचडी साउंड क्वालिटी और करीब 7 घंटे तक चलने वाली बैटरी है। ये वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट हैं। इसमें स्मार्ट टच कंट्रोल भी मिलता है।

बिना ब्लूटूथ के चलेंगे ईयरबड्स
विज्ञापन

फोन के साथ एक बढ़िया साउंड वाले ईयरबड्स हों तो गाने सुनने या बात करने का मजा दोगुना हो जाता है। अभी तक बाजार में ब्लूटूथ से कनेक्ट होने वाले ईयरबड्स आते हैं। लेकिन Xiaomi ने Wi-Fi से चलने वाले नए ईयरबड्स तैयार किए हैं।

ईयरबड में 55dB तक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन

फिलहाल इन Xiaomi Buds 5 Pro को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। जानकारी के अनुसार इसमें 55dB तक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC), कॉल नॉइस कैंसिलेशन और डायनमिक हेड ट्रैकिंग सिस्टम मिलेगा। अनुमान है कि इसके दो मॉडल इंडिया में मिलेंगे, जिनकी कीमत 16000 से 18000 तक होगी।

Advertisment

घंटों कान में पहनने पर नहीं होगी दिक्कत 

gsmarena.com की एक रिपोर्ट के अनुसार ये ईयरबड्स काफी हल्के हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 6.5 ग्राम है। केस के साथ इसका वजन 53 ग्राम है। इसके लोअर पिंच में जेस्चर पैड मिलता है, जिससे लंबी अवधि के लिए इसे पहनने में परेशानी नहीं होती है।

Xiaomi Buds 5 Pro में मिलेंगे ये कलर 

Xiaomi Buds 5 Pro में कंपनी मिराज ब्लैक, स्नो माउंटेन व्हाइट और टाइटेनियम गोल्ड रंग ऑफर करेगी। फिलहाल ये ईयरबड्स चीन, स्पेन समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में मिल रहे हैं। अभी कंपनी ने इसके इंडिया में लॉन्च डेट की जानकारी शेयर नहीं की है। इसे इन-ईयर डिजाइन दिया गया है।

विज्ञापन

बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए मिलेगा Harman AudioEFX

Xiaomi के ये नए ईयरबड्स डुअल एम्पलीफायर और ट्रिपल ड्राइवर सिस्टम के साथ मिलेंगे। इसमें 11 मिमी टाइटेनियम-प्लेटेड वूफर और 10 मिमी सिरेमिक ट्वीटर दिया गया है। इस इयरफोन में Harman AudioEFX दिया गया है, जो सुनने वाले को बेहतर साउंड क्वालिटी देंगे।

Xiaomi Buds 5 Pro में मिलेंगे ये फीचर्स

  • एचडी साउंड क्वालिटी और करीब 7 घंटे तक चलने वाली बैटरी। बैटरी को 30 घंटे तक बढ़ सकता है।
  • ये इयरबड्स मल्टीपल डिवाइसेज से कनेक्ट हो सकते हैं।
  • वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट हैं और स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ आते हैं।
  • वाईफाई के अलावा इसका ब्लूटूथ 5.3 वर्जन भी आएगा।
  • ये बेहद कम्फर्टेबल और ट्रेंडी लुक्स देते हैं।

ये भी पढ़ें: BSNL vs Jio vs Airtel vs Vi: 84 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान, 500 रुपये से कम में उठा सकेंगे अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा का मजा!

विज्ञापन

Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ