News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
X Down: इस समय बहुत सी आबादी अपना ज्यादातर समय सोशल मीडिया पर बिताती है। जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म हैं। इनमें से एक अगर किसी की सर्विस में दिक्कत आ जाए तो लोगों को परेशानी हो जाती है। गुरुवार दोपहर को एक बार फिर से एक्स डाउन हो गया। आउटेज ट्रैकिंग साइट डाउनडिटेक्टर.कॉम के अनुसार, भारतीय समयानुसार शाम 7:54 बजे एक्स (पूर्व में ट्विटर) डाउन हुआ।
इस दौर में सोशल मीडिया पर हर जानकारी आपके लिए उपलब्ध है। किसी को अपने विचार सबके सामने रखने हों, किसी मुद्दे को लोगों तक पहुंचाना हो, सभी के लिए सोशल मीडिया काफी असरदार साबित होता है। देश दुनिया की पल-पल की खबरें इन्हीं के जरिए सबके पास मिनटों में पहुंच जाती हैं। अगर इन प्लेटफॉर्म की सर्विस में दिक्कत आ जाए तो यूजर्स को परेशानी का समना करना पड़ता है।
🔥🚨BREAKING NEWS: X is currently down. Reddit was down yesterday. Please comment if you still have access to your account. pic.twitter.com/mGuMTX3ZK9
— Dom Lucre | Breaker of Narratives (@dom_lucre) August 29, 2024
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के डाउन होने के बाद केवल अमेरिका में 37,000 से ज्यादा रिपोर्टें दर्ज की गईं। आउटेज ट्रैकिंग साइट डाउनडिटेक्टर.कॉम (जो उपयोगकर्ताओं सहित कई स्रोतों से स्थिति रिपोर्ट जमा करके आउटेज को ट्रैक करती है) के अनुसार, भारतीय समयानुसार शाम 7:54 बजे एक्स डाउन हुआ, जिसे कुछ ही देर में ठीक भी कर दिया गया था।
X is currently DOWN. 🔴 pic.twitter.com/QLvLLW3HDD
— DramaAlert (@DramaAlert) August 29, 2024
---विज्ञापन---
इसके पहले भी एक्स डाउन हुआ था, जिसका असर भारत के कई शहरों में दिखा था। आउटेज ट्रैकर्स के लाइव आउटेज मैप के मुताबिक, यूजर्स को दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, कर्नाटक, अहमदाबाद, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में इस समस्या का सामना करना पड़ा था। वहीं, एक्स यूएस, यूके, ऑस्ट्रेलिया में सही से काम कर रहा था।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।