WhatsApp New Custom Lists Feature: व्हाट्सएप ने चैट को और भी आसान और सिस्टेमेटिक बनाने के लिए नया फीचर पेश किया है जिसे “लिस्ट” नाम दिया गया है। इस फीचर का उद्देश्य है कि यूजर अपनी चैट को अलग-अलग कैटेगरी में बांट सकें, जिससे चैट करना और उन्हें ढूंढ़ना और भी आसान हो जाए। इससे पहले आए चैट फिल्टर की सफलता के बाद, अब WhatsApp करोड़ों यूजर्स को और भी ज्यादा कंट्रोल देने के लिए अपने फीचर्स में सुधार कर रहा है।
बना सकते हैं मनचाही कैटेगरी
लिस्ट फीचर से यूजर अपनी मनचाही कैटेगरी बना सकते हैं, जैसे “फैमिली,” “वर्क,” या “फ्रेंड्स,” ताकि हर चैट को अलग-अलग कैटेगरी में आसानी से रखा जा सके। इससे आप बिना बार-बार स्क्रॉल किए जल्दी से अपनी जरूरी चैट ढूंढ सकते हैं। ये नया फीचर यूजर एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा।
कैसे करें इस्तेमाल?
आपको बता दें कि ये लिस्ट बनाना भी बहुत आसान है। बस चैट टैब में “+ “आइकन पर टैप करके आप अपनी नई लिस्ट बना सकते हैं, नाम बदल सकते हैं या नए कॉन्टैक्ट जोड़ सकते हैं। लिस्ट फीचर ग्रुप और वन-ऑन-वन चैट दोनों के लिए उपलब्ध है, जिससे यूजर्स को अपनी बातचीत मैनेज करने में मदद मिलेगी।
ऐप इस्तेमाल करना और आसान
लिस्ट के साथ, आपकी सभी चैट साफ-सुथरे तरीके से एक ही जगह पर दिखाई देंगी, जिससे ऐप इस्तेमाल करना और आसान हो जाएगा। अगर आपकी कोई गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड है तो ये फीचर्स आपके लिए काफी ज्यादा यूजफुल होने वाला है क्योंकि आप अपने खास शख्स की चैट को अलग रख सकते हैं।
धीरे-धीरे सभी को मिलेगा फीचर
WhatsApp का यह फीचर सभी यूजर्स के लिए धीरे-धीरे उपलब्ध हो रहा है और कंपनी इसे और भी बेहतर बनाने की प्लानिंग कर रही है। खासकर उन लोगों के लिए, जिनके पास प्राइवेट और प्रोफेशनल दोनों तरह की चैट्स होती हैं, यह फीचर काम को काफी आसान बना सकता है।
ये भी पढ़ें : अब भटकना नहीं पड़ेगा…Google Maps में AI ऐसे करेगा मदद, ड्राइविंग का मजा होगा डबल!
संबंधित खबरें
Google का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
8 hrs agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
9 hrs agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
11 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
13 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
14 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
2 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines