पुराने आइपॉड की यादें ताजा! TinyPod के साथ अपनी Apple Watch को दें रेट्रो लुक

TinyPod Apple Watch Case: आइपॉड प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! एक अनोखा एप्पल वॉच कवर “Tinypod ” हो चुका है मार्किट में लॉन्च। ये कवर आपकी वॉच को रेट्रो लुक हि नहीं देता है, साथ ही स्क्रॉल व्हील जैसा आइपॉड का क्लासिक अनुभव भी प्रदान करता है। आइए जानते है इसके बारे और डिटेल्स

TinyPod

TinyPod

TinyPod Apple Watch Case : याद है वो पुराने दिन, जब हम जेब में आइपॉड लेकर घूमते थे और घंटों संगीत का मजा लेते थे? टिनीपॉड नामक एक नई ऐप्पल वॉच केस उस पुरानी याद को वापस ला रही है। यह केस आपकी वॉच को एक ऐसे डिवाइस में बदल देता है, जो दिखने में बिल्कुल एक छोटे आइपॉड क्लासिक जैसा लगता है, साथ ही इसमें स्क्रॉल व्हील भी है! आइए देखें टिनीपॉड की खासियतों और इसकी कीमत पर एक नजर डालते हैं।

तो आइए जानते हैं TinyPod के कुछ खास फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में:

  • आइपॉड जैसा अनुभव: जैसा कि नाम से ही पता चलता है, टिनीपॉड आपकी Apple Watch को एक छोटे आइपॉड में बदल देता है। इसमें मौजूद स्क्रॉल व्हील की मदद से आप वॉच के ऑपरेटिंग सिस्टम में घूम सकते हैं, ठीक वैसे ही जैसे आप आइपॉड में गानों को चुनते थे।
  • दो वैरिएंट: टिनीपॉड दो वैरिएंट में आता है। पहला है रेगुलर टिनीपॉड जिसमें स्क्रॉल व्हील दिया गया है। वहीं दूसरा वैरिएंट है टिनीपॉड लाइट, जो थोड़ा सस्ता है और इसमें स्क्रॉल व्हील नहीं है।
  • फोन से दूर रहने में मददगार: टिनीपॉड का दावा है कि ये केस आपको फोन की आदत को कम करने में मदद करता है। आप सिर्फ अपनी Apple Watch को टिनीपॉड केस में लगाकर निकल सकते हैं, और फिर भी कॉल, म्यूजिक और फिटनेस ट्रैकिंग जैसी जरूरी चीज़ें कर सकते हैं।
  • बैटरी लाइफ: कंपनी का कहना है कि चूंकि रिस्ट डिटेक्शन फीचर बंद हो जाता है (ये फीचर स्क्रीन को तभी ऑन रखता है जब घड़ी कलाई पर हो), तो बैटरी लाइफ भी ज्यादा मिलती है।
  • अन्य फीचर्स: TinyPod में आप वॉच की तरह ही पेमेंट कर सकते हैं, कॉन्टैक्ट्स देख सकते हैं और ब्लूटूथ ईयरबड्स कनेक्ट कर सकते हैं।
  • कीमत: रेगुलर टिनीपॉड की कीमत $79.99 (लगभग ₹6300) है, वहीं टिनीपॉड लाइट की कीमत $29.99 (लगभग ₹2400) है।

 

TinyPods

TinyPod

टिनीपॉड किसे पसंद आएगा?

ये केस उन लोगों के लिए अच्छा है जो:

  • आइपॉड के पुराने अनुभव को याद करते हैं।
  • फोन पर कम निर्भर रहना चाहते हैं।
  • सिर्फ बेसिक चीज़ों के लिए वॉच इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़े :Electricity Bill Saving Tips : बिजली का ब‍िल नहीं काटेगा आपकी जेब, आज ही अपना लें ये 9 Tips

ध्यान देने वाली बातें : 

  • अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि भारत में टिनीपॉड कब उपलब्ध होगा।
  • रिस्ट डिटेक्शन बंद होने से स्मार्ट फीचर्स थोड़े कम हो सकते हैं।
  • वॉच का पिछला हिस्सा खुला रहता है, इसलिए चार्जिंग में दिक्कत नहीं होगी।
  • कुल मिलाकर, टिनीपॉड एक अनोखा प्रोडक्ट है जो पुराने ज़माने के आइपॉड प्रेमियों को जरूर पसंद आएगा। ये उन्हें स्मार्टवॉच के फायदों के साथ आइपॉड जैसा एहसास भी देगा। हालांकि भारत में उपलब्धता और कुछ कमियों को ध्यान में रखना भी ज़रूरी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ