Smartphone Tips and Tricks: स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो आज हम सभी करते हैं लेकिन कई बार फोन में सही से नेटवर्क नहीं आते इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। वहीं, अगर आपके फोन में भी Cellular Network बार-बार गायब हो रहे हैं और अब आप इससे परेशान होकर फोन बदलने का सोच रहे हैं तो जरा रुकिए पहले ये 3 काम जरूर करें। हो सकता है कि इससे आपकी समस्या मिनटों में दूर हो जाए। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
APN सेटिंग्स करें रीसेट
कई बार APN में गड़बड़ी के चलते भी बार-बार नेटवर्क में प्रॉब्लम देखने को मिलती है। इसे कुछ लोग Access Point Name के नाम से भी जानते हैं। ये सेटिंग डिवाइस के नेटवर्क सेटिंग में देखने को मिलेगी। यहां जैसे ही आप APN पर क्लिक करेंगे तो इधर आपको रिसेट का भी एक ऑप्शन दिखाई देगा। आप इसे रिसेट करके भी अपने नेटवर्क की स्पीड को बूस्ट कर सकते हैं। हालांकि APN की रिसेट सेटिंग डिवाइस के हिसाब से अलग जगह भी देखने को मिल सकती है।
ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
Network Mode सेट करें
आजकल ज्यादातर लोग 5G स्मार्टफोन पर शिफ्ट हो गए हैं लेकिन आज भी देश के कई हिस्सों में 5G नेटवर्क काफी ज्यादा वीक है। ऐसे में अगर आप अपने डिवाइस को Only 5G पर यूज कर हैं तो भी ये नेटवर्क में दिक्कत हो सकती है क्योंकि जैसे ही आप किसी ऐसी जगह पर जाएंगे जहां वीक नेटवर्क है तो वहां आपको इंटरनेट और कॉलिंग में दिक्क्त आ सकती है। इसलिए अभी आप नेटवर्क को ऑटोमैटिक पर सेट करके रखें।
सॉफ्टवेयर अपडेट
क्या आप भी जानते हैं कई बार सॉफ्टवेयर अपडेट के चलते भी नेटवर्क में दिक्कत आने लगती है। फोन में किसी बग की वजह से भी आपको डिवाइस पर खराब नेटवर्क देखने को मिल सकता है। कंपनी ऐसी समस्या का पता चलते ही नए सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती हैं। ऐसे में अगर आपके डिवाइस पर भी कोई समस्या आ रही है तो पहले डिवाइस के सॉफ्टवेयर अपडेट की जांच करें और तुरंत अपने फोन को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
संबंधित खबरें
iPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
4 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
6 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoअक्टूबर में लॉन्च होंगे ये शानदार फोन्स, देखें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines