Smartphone Tips and Tricks: जब से स्मार्टफोन आये हैं तब से हमारा लाइफस्टाइल काफी हद तक बदल चुका है। स्मार्टफोन के बिना आज कोई भी काम करना मुश्किल बन गया है। फोन के जरिए हमारे डेली रूटीन के काम कुछ ही मिनटों में हो जाते हैं। ऑनलाइन पेमेंट करने से लेकर मूवी देखने और शॉपिंग तक स्मार्टफोन सभी काम कर सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके फोन में कुछ ऐसी Hidden Settings और फीचर्स हैं जिनका यूज करके आपका स्मार्टफोन यूज करने का मजा दोगुना हो जाएगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस वीडियो से जानें 3 Android Settings जिसको अभी ऑफ कर देना चाहिए
अपनी आवाज से कंट्रोल करें वाई-फाई
क्या आप जानते हैं कि आपको हर बार वाई-फाई ऑन या ऑफ करने के लिए स्टेटस बार या सेटिंग में जाने की जरूरत नहीं है। ये काम आप सिरी, Google assistant और Cortana से भी करवा सकते हैं। इन सभी में आपको अपनी आवाज से वाई-फ़ाई ऑन या ऑफ करने की सुविधा मिलती है। इसके लिए आपको अपना असिस्टेंट ऑन करने के बाद कहना होगा “turn off Wi-Fi”। बता दें कि ये ब्लूटूथ के साथ भी काम करता है।
इस वीडियो से भी जानें Android हिडन Settings
गानों को एक क्लिक से पहचानें
अकसर हमारे साथ ऐसा होता है कि जब हम किसी गाने को सुन रहे होते हैं तो कई बार हमे उस सांग का नाम याद नहीं आता या हमें कोई न्यू सांग पसंद आता है जिसके बारे में हम नहीं जानते तो उसका पता लगाना काफी मुश्किल भरा काम बन जाता है। हालांकि अब आप फोन में एक क्लिक पर किसी भी गाने के बारे में जान सकते हैं जो आपके आस-पास चल रहा है। आप जो गाना सुन रहे हैं उसका पता लगाने के लिए एप्पल में शाजम या साउंडहाउंड जैसे ऐप्स का यूज कर सकते हैं, लेकिन अब तो आपको ऐसा करने की भी जरूरत नहीं है। Google Now, Siri और Cortana सभी वॉयस कमांड पर आपको बताएंगी कि ये कौन सा गाना है।
मौसम अलर्ट करें ऑन
क्या आप जानते हैं कि मौसम खराब हो तो आप सीधे अपने फोन पर अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। एप्पल और एंड्राइड में Widget में जाकर आप इस सेटिंग को ऑन कर सकते हैं। जिसके बाद बारिश होने से कुछ समय पहले आपके पास आपके एरिया का अलर्ट आ जाएगा। ऑफिस या कहीं बहार जाते समय ये फीचर आपकी काफी मदद कर सकता है।
ऐसे बढ़ाएं फोन की चार्जिंग स्पीड
अगर आपका स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करता तो घबराएं नहीं। आप बिना इस फीचर के भी फोन को तेजी से चार्ज कर सकते हैं। जी हां, इसके लिए आपको कोई ऐप भी डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है। बस आपको फोन चार्ज करते टाइम फोन की सेटिंग में जाकर एरोप्लेन मोड ऑन करना होगा। ऐसा करते ही आपको चार्जिंग स्पीड में फर्क दिखाई देगा।
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
10 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
15 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
17 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
20 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
22 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines