हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घर के पर्दे भी बनाएं Smart! इस Gadget के साथ लिविंग Room को दें शाही Look

Smart Curtain Opener: अगर आप भी घर में महाराजा वाला फील लेना चाहते हैं तो इस शानदार गैजेट को खरीद सकते हैं।

विज्ञापन

Smart Curtain Opener: रूम को एक नया लुक देने के लिए आज हम में से बहुत से लोग नए-नए डिजाइन और शानदार क्वालिटी वाले पर्दों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ तो मौसम के हिसाब से भी घर के पर्दों में बदलाव करते रहते हैं। इस छोटे से बदलाव से कई बार घर का पूरा लुक ही बदल जाता है, लेकिन क्या हो अगर आप सुबह उठें और आपकी एक आवाज पर घर के सभी पर्दे आपने आप खुल जाएं। जी हां, आप भी इस शाही फील को एक शानदार गैजेट्स के जरिए ले सकते हैं। इस गैजेट का नाम Smart Curtain Opener है जिसे आप अमेजन से खरीद सकते हैं।

Smart Curtain Opener

इस Smart Curtain Opener को आप घर के किसी भी आम पर्दे में फिट कर सकते हैं। खास बात यह है कि इस डिवाइस को इनस्टॉल करना भी काफी आसान है। अमेजन से इस वक्त आप इसे 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। चलिए इस Smart Curtain Opener के कुछ खास फीचर्स के बारे में जानते हैं।

वीडियो से भी जानें इस डिवाइस के बारे में

विज्ञापन

Smart Curtain Opener key Features

रिमोट कंट्रोल

Smart Curtain Opener पर्दों को आसानी से खोलने और बंद करने के लिए एक रिमोट कंट्रोल दिया गया है, जिससे आप एक बटन दबा कर पर्दों को खोल या बंद कर सकते हैं।

विज्ञापन

आसानी से हो जाता है फिट

ये Smart Curtain Opener विभिन्न प्रकार के पर्दों के साथ काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, जो आपके मौजूदा घर के पर्दों में आसानी से फिट हो जाता है। इसके लिए आपको नए पर्दे लेने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

वीडियो से भी जानें इस डिवाइस के बारे में

स्मूथ एंड क्वाइट ओपनिंग

विज्ञापन

स्मार्ट कर्टेन ओपनर बिना किसी शोर के घर के पर्दों को आसानी से खोल देता है। इसका स्मूथ एक्सपीरियंस बिल्कुल भी आपकी शांति को खराब नहीं करेगा, आप जितनी बार चाहें इसे एडजस्ट कर सकते हैं।

स्मार्ट होम इंटीग्रेशन

विज्ञापन

ये खास गैजेट आपके होम ऑटोमेशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। कर्टेन ओपनर को आप अपने स्मार्ट होम सिस्टम के साथ भी सिंक कर सकते हैं जिसके बाद आप इसे अपनी आवाज से भी कंट्रोल कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola