Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

अब बगल में बैठा शख्स भी नहीं देख पाएगा आपकी स्क्रीन, क्या है Samsung का नया प्राइवेसी फीचर

Samsung ने अपनी नई Samsung Galaxy S26 Ultra में ऐसा Privacy Display फीचर दिया है, जो आपकी सीक्रेट चैट और बैंकिंग डिटेल्स को पूरी तरह सुरक्षित रखेगा. साइड एंगल से देखने पर स्क्रीन ब्लैक नजर आएगी. आइए जानते हैं ये कैसे काम करेगा.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 27, 2026 15:45
Galaxy S26 Ultra
Galaxy S26 Ultra में आया ‘Privacy Display’ फीचर.

Samsung Galaxy S26 Ultra Privacy Display Feature: Samsung ने अपनी नई Samsung Galaxy S26 Series के साथ ऐसा फीचर पेश किया है, जो उन लोगों के बहुत काम आने वाला है जो अक्सर पब्लिक प्लेस पर फोन इस्तेमाल करते हैं. घर हो, मेट्रो हो या ऑफिस अब आपके फोन की स्क्रीन पर क्या चल रहा है, यह बगल में बैठा व्यक्ति नहीं देख पाएगा. कंपनी ने इस नए फीचर को Privacy Display नाम दिया है और सच कहें तो यह प्राइवेसी का नया लेवल सेट करता है.

क्या है Privacy Display फीचर?

Privacy Display एक खास डिस्प्ले टेक्नोलॉजी है, जिसे खास तौर पर यूजर्स की पर्सनल जानकारी की सेफ्टी के लिए बनाया गया है. जब यह फीचर ऑन होता है, तो फोन की स्क्रीन सिर्फ सामने से ही साफ दिखाई देती है. साइड एंगल या ऊपर से देखने पर स्क्रीन लगभग ब्लैक नजर आती है. यानी आपके अलावा कोई और स्क्रीन पर मौजूद कंटेंट पढ़ ही नहीं पाएगा.

---विज्ञापन---

Galaxy S26 Ultra में खास तौर पर शामिल

यह फीचर फिलहाल सिर्फ Samsung Galaxy S26 Ultra वेरिएंट में दिया गया है. कंपनी ने इसे Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान पेश किया. सैमसंग के मुताबिक, इस फीचर में डिस्प्ले लाइट्स का प्रोजेक्शन इस तरह बदला जाता है कि ऑफ-एंगल से देखने पर पिक्सल्स स्विच ऑफ जैसे लगते हैं. इसी वजह से पास बैठा व्यक्ति स्क्रीन पर कुछ भी साफ नहीं देख पाता. 

---विज्ञापन---

वीडियो में देखें कैसे काम करता है यह मोड?

जब Privacy Mode एक्टिव होता है, तो डिवाइस उन पिक्सल्स को कम या बंद कर देता है जो साइड एंगल से ज्यादा दिखाई देते हैं. नतीजा यह होता है कि सामने से देखने पर स्क्रीन सामान्य दिखती है, लेकिन किनारे से देखने पर लगभग काली नजर आती है. इसे आप हमेशा ऑन रख सकते हैं या फिर सिर्फ कुछ खास ऐप्स के लिए सेट कर सकते हैं.

चुनिंदा ऐप्स पर ऑटोमैटिक ऑन

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि आप इसे बैंकिंग ऐप्स, WhatsApp, Snapchat, Instagram या Gmail जैसे ऐप्स के साथ लिंक कर सकते हैं. जैसे ही ये ऐप्स ओपन होंगे, Privacy Display अपने आप एक्टिव हो जाएगा. इससे आपकी चैट, ईमेल या बैंक डिटेल्स किसी और की नजर में नहीं आएंगी.

अब नहीं पड़ेगी प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर की जरूरत

अभी तक बहुत से लोग प्राइवेसी स्क्रीन प्रोटेक्टर का इस्तेमाल करते थे, ताकि बगल में बैठा व्यक्ति स्क्रीन साफ न देख सके. लेकिन वह एक बाहरी और सीमित समाधान था. सैमसंग का यह इन-बिल्ट फीचर उससे कहीं ज्यादा एडवांस और असरदार है. अब अलग से स्क्रीन गार्ड लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Privacy Display उन यूजर्स के लिए बड़ी राहत है जो अपने फोन पर पर्सनल और संवेदनशील जानकारी संभालते हैं. पब्लिक जगहों पर भी अब आपकी स्क्रीन सिर्फ आपकी ही रहेगी.

ये भी पढ़ें- Galaxy S26 Ultra vs iPhone 17 Pro Max: कैमरा से फीचर्स तक कौन है असली फ्लैगशिप किंग?

First published on: Feb 27, 2026 02:57 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.