Samsung Galaxy S25 Series with AI-Powered Features: सैमसंग आज यानी 22 जनवरी, 2025 को नए AI-पावर्ड फीचर्स के साथ अपनी प्रीमियम सीरीज गैलेक्सी S25 लॉन्च कर सकता है। इस सीरीज के लॉन्च से पहले ही फोन के बहुत से फीचर्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं। बता दें कि ऑफिशियल अनाउंसमेंट के पहले ही टिप्सटर इवान ब्लास ने एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें AI फीचर्स वाले अपकमिंग गैलेक्सी S25 सीरीज को दिखाया गया। आइए इन फीचर्स के बारे में जानते हैं।
लीक हुए गैलेक्सी AI फीचर्स
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पहला फीचर ‘ब्रीफ नाउ’ है। ‘ब्रीफ नाउ’ एक ऐसा फीचर है, जो आपकी गैलेक्सी डिवाइस के यूसेज के आधार पर पर्सनल इनसाइट दिखाता है। उदाहरण के तौर पर बैटरी, मैसेज डिटेल, मेल और पर्सनल डिटेल…ये डिटेल लॉक स्क्रीन पर रेक्टेंगुलर कार्ड के रूप में दिखाई देती हैं। जब आप इसको ओपन करते हैं तो डिटेल्स ज्यादा बेहतर तरीके से दिखाई देने लगती हैं। सैमसंग गैलेक्सी S25 लाइनअप में कई फर्स्ट-पार्टी सैमसंग ऐप के साथ Google के जेमिनी AI का बेहतर इंटीग्रेशन देखने को मिल सकता है।
इसके अलावा, इन डिवाइस में नया AI-बेस्ड नाइट वीडियो मोड फीचर मिल सकता है, जिससे कम नॉइस और ज्यादा डिटेल के साथ बेहतरीन वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। अब देखना ये है कि Galaxy स्मार्टफोन में मौजूदा नाइट मोड से कैसे अलग होगा।
ऑडियो इरेजर सुविधा
सैमसंग अपने नए डिवाइस में Pixel-स्टाइल ऑडियो इरेजर की सुविधा भी दे सकता है। यह सुविधा अलग-अलग सोर्स से साउंड को पहचान सकती है और ऑटोमेटिकली अलग कर सकती है। एक बार अलग हो जाने पर, यूजर इन अलग-अलग सोर्स के ऑडियो लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं और उन्हें मैन्युअली एडजस्ट कर सकते हैं। यह आवाज, म्यूजिक, हवा, भीड़ के शोर जैसी सभी तरह के साउंड हैं। ये फीचर आगामी सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज में नए AI फीचर शामिल हो सकते हैं, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- Samsung Galaxy Unpacked 2025: सैमसंग गैलेक्सी S25 सीरीज आज होगी लॉन्च; जानें कहा और कैसे देख सकते हैं इवेंट?
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
6 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
9 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
12 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines