Samsung Galaxy Buds 4 Pro & Buds 4 Launched: Galaxy Unpacked 2026 इवेंट में एक बार फिर Samsung ने अपने नए ऑडियो प्रोडक्ट्स से सबका ध्यान खींच लिया है. कंपनी ने भारत में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप TWS ईयरबड्स Samsung Galaxy Buds 4 Pro और Samsung Galaxy Buds 4 को लॉन्च कर दिया है. इस बार फोकस सिर्फ साउंड क्वालिटी पर नहीं, बल्कि स्मार्ट फीचर्स और यूजर एक्सपीरियंस पर भी है. नया डिजाइन, अपग्रेडेड चार्जिंग केस और हेड जेस्चर कंट्रोल जैसे फीचर्स इन्हें पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाते हैं.
भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Galaxy Buds 4 की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है. वहीं Galaxy Buds 4 Pro 22,999 रुपये में लॉन्च हुए हैं. दोनों मॉडल Amazon और Samsung India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदे जा सकेंगे. कलर ऑप्शन की बात करें तो Pro मॉडल Black, Pink Gold और White कलर्स में आएगा, जबकि स्टैंडर्ड Buds 4 Black और White में उपलब्ध होगा. अमेरिकी बाजार में Pro मॉडल की कीमत 249 डॉलर और बेस मॉडल की कीमत 179 डॉलर तय की गई है.
हेड जेस्चर कंट्रोल और स्मार्ट फीचर्स
इस सीरीज की सबसे खास बात है हेड जेस्चर सपोर्ट. यानी अब कॉल रिसीव या रिजेक्ट करने के लिए फोन छूने की जरूरत नहीं, सिर्फ सिर हिलाकर यह काम किया जा सकता है. यह फीचर Bixby कमांड के साथ भी काम करता है, जिससे हैंड्स-फ्री कंट्रोल और आसान हो जाता है.
दोनों ईयरबड्स में छह माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है. साथ ही Adaptive ANC और EQ सपोर्ट मिलता है, जिससे बाहर के शोर को कम करके बेहतर साउंड एक्सपीरियंस मिलता है. Bluetooth 6.1, ऑटो स्विच और मल्टी-पॉइंट कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स की मदद से यूजर्स आसानी से एक डिवाइस से दूसरे पर स्विच कर सकते हैं.
बैटरी और ऑडियो परफॉर्मेंस
Galaxy Buds 4 Pro में ANC बंद होने पर करीब 7 घंटे का प्लेबैक टाइम मिलता है. चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप लगभग 30 घंटे तक पहुंच जाता है. इसमें 61mAh की बैटरी दी गई है, जबकि केस में 530mAh की बैटरी मिलती है. Pro मॉडल IP57 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा देता है.
वहीं Galaxy Buds 4 करीब 6 घंटे का प्लेबैक देता है और केस के साथ कुल 30 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें 45mAh की बैटरी और 515mAh का केस बैटरी पैक दिया गया है.
Pro और स्टैंडर्ड मॉडल में क्या अंतर है
Galaxy Buds 4 Pro में कुछ अतिरिक्त प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं, जैसे siren detection, 360-ऑडियो और conversation detection. ये फीचर्स स्टैंडर्ड Buds 4 में नहीं दिए गए हैं. अगर आप ज्यादा इमर्सिव ऑडियो और एडवांस सेफ्टी फीचर्स चाहते हैं, तो Pro मॉडल बेहतर विकल्प साबित हो सकता है.
Galaxy Buds 4 सीरीज उन लोगों के लिए है जो सिर्फ म्यूजिक सुनना नहीं, बल्कि स्मार्ट और सुविधाजनक ऑडियो एक्सपीरियंस चाहते हैं.
संबंधित खबरें
eMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
6 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
10 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
13 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
16 hrs agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
18 hrs agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
1 day agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines