POCO F5, F5 Pro Launch Date: पोको ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन POCO F5 और F5 Pro के लॉन्चिंग डेट का आधिकारिक तौर पर खुलासा कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि है दोनों फोन को वैश्विक स्तर पर 9 मई को 20:00 GMT पर लॉन्च की जाएगी। हालांकि, भारत में इसके बेसिक मॉडल F5 को पेश किया जाएगा।

POCO F5, F5 Pro

पोको ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए पोको एफ 5 और एफ 5 के लॉन्चिंग डेट की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया है कि फोन्स को ग्लोबल मार्केट में 9 मई को पेश किया जाएगा। लॉन्च इवेंट Poco.co पर लाइव होगा।

विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः Google ने 3,500 से ज्यादा लोन ऐप्स के खिलाफ की कार्रवाई, Play Store पॉलिसी के उल्लंघन का आरोप

POCO F5 के संभावित स्पेसिफिकेशन

लॉन्च से पहले पोको के इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन सामने आते रहे हैं। हाल ही में खुलासा हुआ है कि POCO F5 को स्नैपड्रैगन 7 Gen 2 SoC के साथ पेश किया जाएगा। साथ ही ये भी पुष्टि की गई है कि यह 8GB + 256GB और 12GB + 256GB रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में आएगा।

पोको एफ 5 को चीन में पहले से उपलब्ध Redmi Note 12 Turbo के रिब्रांड के रूप में पेश किए जाने की संभावना है। अगर ये सच होता है तो POCO F5 में 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 64MP OIS के साथ ट्रिपल रियर कैमरा और 67W फास्ट चार्जिंग के लिए 5,000mAh की बैटरी होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ