ऑनलाइन नौकरी ढ़ूंढ़ने वाले सावधान, कहीं आपको न हो इस शख्स की तरह 3 लाख का नुकसान

Online Scam

Online Scam

Online Scam: ऑनलाइन के इस जमाने में हर किसी को सावधान रहने की जरूरत है। आज कल ऑनलाइन स्कैम की घटना तेजी से बढ़ रही हैं। एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक व्यक्ति को 3 लाख रुपये गंवाने पड़े हैं। दरअसल, पुणे के एक व्यक्ति ने ऑनलाइन पोर्टल पर जॉब ढूंढ़ने गया था, लेकिन उसे नौकरी तो नहीं मिली उल्टा अकाउंट से 3 लाख रुपये कट गए।

व्यक्ति को लगा 3 लाख रुपये का चूना

पुणे के उंद्री से एक ऐसी घटना सामने आई, जिसमें एक 25 वर्षीय युवक को 3.07 लाख रुपये की बड़ी राशि गंवानी पड़ी। ऑनलाइन स्कैम की घटना तब हुई जब पीड़ित व्यक्ति ने ऑनलाइन जॉब पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल अपलोड करके नौकरी खोजने की प्रक्रिया शुरू की। लेकिन, व्यक्ति को क्या पता था कि जो वह पैसा कमाने के लिए नौकरी की तलाश कर रहा है उल्टा उसे ही पैसे गंवाना पड़ेगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, कोंढवा पुलिस के इंस्पेक्टर (क्राइम) संजय मोगले ने कहा, “पीड़ित एक निजी फर्म के लिए काम करता है और बेहतर नौकरी के अवसर की तलाश में था। उसने अपना प्रोफाइल एक ऑनलाइन जॉब पोर्टल पर अपलोड किया था जब जालसाजों ने एक सोशल नेटवर्किंग साइट के माध्यम से उससे संपर्क किया और पेशकश की वह एक पार्ट टाइम जॉब है।”

अधिकारी ने आगे कहा, “जॉब की लालच पीड़ित ने स्कैमर से बात करना शुरू कर दिया और ठगों ने उसे गूगल मैप रिवियू लिखने का ऑनलाइन काम दिया। उन्होंने उसके बैंक खाते में छोटी रकम भी भेजी, जिससे व्यक्ति को उनपर विश्वास हो गया।”

इसके बाद ठगों ने पीड़ित को सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा। अच्छे रिटर्न का वादा करके, उन्होंने उसे अपना पैसा निवेश करने का लालच दिया। रिपोर्ट के अनुसार, 13 से 14 अगस्त के बीच, व्यक्ति ने अपने बैंक अकाउंट से छह लेनदेन में 3.07 लाख रुपये ट्रांसफर किए।

बाद में उस पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तो उसने ठगों से अपने पैसे वापस मांगे। इसके बाद ठगी करने वाले ने पैसे वापस करने के लिए 50,000 रुपये और ट्रांसफर करने लिए कहा। फिर दोनों में बातचीत बंद हो गई।

Online Scam: आपको भी सावधान रहने की जरूरत

इस घटना से हम सभी को सिख लेने की जरूरत है। इसलिए आप जब भी जॉब की तलाश करें तो उस वेबसाइट की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपके साथ भी धोखाधड़ी हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ