LG 2025 QNED evo Lineup Smart TV Features: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने फैंस को नए साल से पहले बड़ा तोहफा दिया है। जी हां, कंपनी ने अपने 2025 QNED evo TV लाइनअप को पेश कर दिया है। इसमें बेहतर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, 4K 144Hz वायरलेस वीडियो ट्रांसमिशन, AI से इम्प्रूव की गई पिक्चर क्वालिटी और बेहतर साउंड देखने को मिल रहा है। इस खास लाइनअप में webOS 25 के साथ जबरदस्त एक्सपीरियंस मिलने वाला है। कंपनी ने इस लाइनअप में 40 से 100-इंच के टीवी पेश किए हैं। चलिए इसके बारे में जानें…
2025 QNED evo में क्या है खास?
बेहतर कलर टेक्नोलॉजी
इस लाइनअप में LG के डायनामिक QNED कलर सॉल्यूशन का यूज किया है, जो क्वांटम डॉट्स की जगह लेता है। यह टेक्नोलॉजी बैकलाइट को एडजस्ट करके कलर को और एक्यूरेट और वाइब्रेंट बनाती है। टीवी में 100% कलर वॉल्यूम देखने को मिल रहा है, जो रियल कलर दिखाता है।
ट्रू वायरलेस 4K एक्सपीरियंस
कंपनी की ट्रू वायरलेस 4K टेक्नोलॉजी अब QNED evo मॉडल में भी उपलब्ध है। इतना ही नहीं स्मार्ट टीवी 144Hz पर 4K वीडियो वायरलेस तरीके से ट्रांसमिट करता है, जिससे लैग-फ्री और बेहतरीन क्वालिटी देखने को मिलती है। यह टीवी गेमिंग और मल्टीमीडिया में काफी जबरदस्त है।
AI बढ़ा रहा परफॉर्मेंस
इस खास लाइनअप में α8 AI प्रोसेसर का यूज किया गया है, जो पुराने मॉडल्स से 70% तक तेज और बेहतर परफॉर्मेंस ऑफर करता है। ये टीवी HDR में पिक्चर की ब्राइटनेस को और भी बेहतर बनाता है। इतना ही नहीं 2-चैनल ऑडियो को वर्चुअल 9.1.2 सराउंड साउंड में चेंज कर देता है। टीवी में खास वॉयस आइसोलेशन टेक्नोलॉजी भी है जो बातचीत को और क्लियर कर देता है।
ये भी पढ़ें : YouTube पर आया पैसे कमाने का एक और फीचर, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
AI वाला खास रिमोट
इतना ही नहीं टीवी के साथ इसका रिमोट भी काफी खास है जिसमें AI बटन आपकी पसंद के मुताबिक टीवी शो और ऐप के सजेशन देता है। इतना ही नहीं टीवी वॉयस ID और पर्सनल सर्च भी ऑफर करता है जो आपकी आदतों और पसंद को ध्यान में रखकर टीवी के एक्सपीरियंस को आपके हिसाब से ढाल सकता है। हालांकि स्मार्ट सर्च अभी सिर्फ अमेरिका और कोरिया में उपलब्ध है।
40 से 100 इंच तक स्क्रीन साइज में उपलब्ध
आप अपनी जरूरत के हिसाब से QNED evo लाइनअप में 40 से 100 इंच तक के स्क्रीन साइज वाले टीवी को खरीद सकते हैं। टीवी को अगले 5 साल तक सॉफ़्टवेयर अपडेट मिलेंगे। हालांकि 2025 QNED evo सीरीज की कीमत और उपलब्धता को लेकर कंपनी ने अभी जानकारी नहीं दी है लेकिन कहा जा रहा है कि अगले साल इसे ग्लोबल लॉन्च के वक्त अनाउंस किया जाएगा।
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
10 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
12 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
15 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
1 day agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines