क्या है DCA सिस्टम? जो Spam कॉल्स और मैसेज से छुटकारा दिलाएगा!

Digital Consent Acquisition: कभी ऑफर, कभी लकी ड्रा, कभी कंपनियों की प्रमोशन आदि की कॉल अटैंड करके और मैसेज पढ़कर परेशान हो गए हैं तो अब राहत की सांस लें, नया सिस्टम लॉन्च होने जा रहा है।

Spam Calls And SMS

Spam Calls And SMS

Know About DCA System To Stop Spam Calls SMS: फोन पर हर रोज स्पैम कॉल्स और मैसेज आते हैं। कभी ऑफर, कभी लकी ड्रा, कभी कंपनियों की प्रमोशन आदि की कॉल अटैंड करके और मैसेज पढ़कर परेशान हो गए हैं तो अब राहत की सांस लें। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक टूल लेकर आई है, जिसका इस्तेमाल करने पर स्पैम कॉल और मैसेज नहीं आएंगे। इस सिस्टम का नाम है, डिजिटल कंसेंट एक्यूजीशन (DCA), जिसे डेवलप किया जा रहा है। इस सिस्टम के बनने के बाद टेलिकॉम कंपनियों को प्रमोशन कॉल करने और मैसेज भेजने से पहले ग्राहक की मंजूरी लेनी होगी।

विज्ञापन


एक तरह का फिल्टर होगा DCA

विज्ञापन

डिजिटल कंसेंट एक्यूजीशन (DCA)एक सिंगल विंडो सॉल्यूशन है, जिसे टेलिकॉम कमर्शियल कम्यूनिकेशन कस्टमर प्रेफेंस रेग्युलेशन 2018 के तहत डेवलप किया जाना है। इसके लागू हो जाने के बाद मोबाइल यूजर्स को अधिकार मिल जाएंगे कि वे प्रमोशन कॉल या मैसेज लेने से मना करें। यूजर की मंजूरी के बिना कोई कंपनी प्रमोशन मैसेज और कॉल नहीं भेज पाएगी। इन्हें भेजने से पहले कंपनियों को DCA को नोटिफाई करना होगा। इस सिस्टम का फायदा यह होगा कि जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया आदि टेलिकॉम कंपनियां प्रमोशन मैसेज के टाइप ट्रैक कर पाएंगी। DCA सिस्टम फिल्टर की तरह काम करेगा।

विज्ञापन

कैसे काम करेगा DCA सिस्टम?

TRAI के अनुसार, टेलीकॉम कमर्शियल कम्युनिकेशन ग्राहक प्रीफरेंस रेगुलेशन 2018 में DCA का प्रावधान किया गया है। मोबाइल यूजर्स को एक कॉमन शॉर्ट कोड मिलेगा, जिसकी शुरुआत 127 से होगी। इस कोड का इस्तेमाल करके कंपनियों को अपने ग्राहकों या यूजर्स से प्रमोशन कॉल या मैसेज भेजने की सहमति मांगने के लिए एक मैसेज भेजना होगा। DCA को लेकर TRAI ने जून 2023 में नोटिफिकेशन जारी किया था और इसका पालन करने की समयसीमा 30 नवंबर है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि DCA सिर्फ फोन कॉल और SMS पर लागू होगा या व्हाट्सएप और ईमेल मैसेज पर भी, लेकिन इस सिस्टम से यूजर्स को काफी फायदा होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ