JioPhone 5G Launch Date in India: देश में 5जी नेटवर्क (5G Network Service) की जल्द शुरुआत होने वाली है। टेक दुनिया में लगातार 5जी सपोर्टेड स्मार्टफोन (5G Smartphone) पेश किए जा रहे हैं। ऐसे में जियो अपना कोई डिवाइस ना लाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। टेलीकॉम की दुनिया में जिस तरह से जियो अपनी एक अलग छाप छोड़ी हुई है, वैसा ही कुछ कंपनी स्मार्टफोन की दुनिया में भी चाह रही है।
कंपनी अपने पहले स्मार्टफोन जियोफोन नेक्सट (JioPhone Next) में सफलता पाने के बाद अब 5जी स्मार्टफोन को लाने की तैयारी में है। जियो अपना नया जियोफोन 5जी (JioPhone 5G) बजट के साथ पेश कर सकता है। जियो का आगामी किफायती 5जी फोन (Jio Cheapest 5G Phone) तगड़े फीचर्स के साथ हो सकता है। आइए आपको JioPhone 5G के संभावित फीचर्स और कीमत बताते हैं।
अभी पढ़ें – कमाल का है ये छोटा सा डिवाइस! घर की दीवार बना देगा 200-inch का TV, जानिए…
JioPhone 5G Specifications
जियोफोन 5जी में 6.5 इंच का एचडी प्लस IPS LCD और 60Hz रिफ्रेश रेट का डिस्प्ले हो सकता है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 5000mAh बैटरी हो सकती है। ये फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 5G चिपसेट के साथ हो सकता है। कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें 13MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा हो सकता है।
JioPhone 5G Price in India
कंपनी ने पिछले साल JioPhone Next को नवंबर में 6,499 रुपये में लॉन्च किया था। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी अपने आगामी 5जी स्मार्टफोन को 10 हजार रुपये से कम कीमत में पेश कर सकता है। फिलहाल, इस फोन के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है कि कंपनी कितनी कीमत पर JioPhone 5G को पेश कर सकती है।
JioPhone 5G Launch Date
कई रिपोर्ट की मानें तो Jio अगस्त महीने के अंत में AGM (वार्षिक आम बैठक) के दौरान अपना नया फोन पेश कर सकता है। जियोफोन 5जी को 4GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक कोई जानकारी नहीं है कि कब तक फोन को पेश किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – Smartphone Battery Life Tips: नहीं आएगी कभी फोन की बैटरी में कोई परेशानी, बस अपना लें ये टिप्स
JioPhone 5G Features
फीचर्स पर गौर करें तो जियोफोन 5जी में जियो ऐप्स होंगे। साथ ही गूगल प्ले सेवाएं भी उपलब्ध हो सकती है। इसके अलावा रीड-अलाउड टेक्स्ट, स्मार्टफोन में ऑलवेज-ऑन गूगल असिस्टेंट, गूगल लेंस सपोर्टेड ट्रांसलेशन समेत अन्य फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
7 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
8 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
9 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
10 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
14 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines