Smartphone Battery Life Increasing Tips: स्मार्टफोन का इस्तेमाल काफी ज्यादा बढ़ चुका है। हम चाहकर भी इसे यूज करना बंद नहीं कर सकते हैं। सिर्फ कॉलिंग के लिए ही नहीं फोन अन्य कामों के लिए भी जरूरी हो गया है। अधिक इस्तेमाल होने के कारण फोन की बैटरी (Smartphone Battery Life Tips) पर काफी असर पड़ता है। समय से पहले ही फोन (Smartphone Tips and Tricks) में अलग-अलग खराबी होने का भी खतरा रहता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपने फोन की बैटरी (Phone Battery Tips) को लेकर किसी तरह की कोई लापरवाही ना करें और इससे संबंधित कुछ बातों का ध्यान रखें। आइए आपको बैटरी लाइफ (Battery Life Tips and Tricks) के कुछ टिप्स बताते हैं।

फोन की ब्राइटनेस रखें कम- स्मार्टफोन की डिस्प्ले की ब्राइटनेस को कभी भी फुल ना रखें। इससे बैटरी की अधिक खपत होती है। हमेशा फोन की ब्राइटनेस 50 प्रतिशत या उससे कम ही रखें या फिर ऑटो मोड पर रखें।

बैटरी सेविंग मोड- फोन की बैटरी अगर जल्दी-जल्दी खत्म हो रही है तो इसे पावर सेविंग मोड (Power Saving Mode) पर रखें। इससे 50 प्रतिशत तक फोन की बैटरी लाइफ (Phone Battery Life) हो सकती है।

बिना जरूरी ऐप्स को करें बंद- अक्सर फोन के बैकग्राउंड में कुछ ऐप्स चलते रहते हैं जिससे बैटरी की अधिक खपत होती है। फोन के प्रोसेसर और बैटरी पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए सभी ऐप्स को बंद जरूर कर दें।

ऑरिजनल चार्जर से करें चार्ज- स्मार्टफोन को हमेशा उसी चार्जर से चार्ज करें जिस कंपनी का फोन है। किसी और कंपनी के चार्जर से चार्ज करने पर फोन की बैटरी पर बुरा असर पड़ता है और फिर ये जल्दी खराब होने लगती है। इसलिए जरूरी है कि फोन को सिर्फ उसी के चार्जर से चार्ज करें।

जरूरत ना होने पर इंटरनेट रखें ऑफ- फोन की बैटरी इंटरनेट के कारण भी ज्यादा यूज होती है। इसलिए बिना जरूरत के फोन का इंटरनेट ऑफ रखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ