कमाल का है ये छोटा सा डिवाइस! घर की दीवार बना देगा 200-inch का TV, जानिए...
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Portronics projector 200 inch TV: पोर्ट्रोनिक्स को खासतौर पर ऑडियो प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है। हालांकि, ब्रांड ने बाजार में अपना नया प्रोडक्ट पोर्ट्रोनिक्स भीम 300 (Portronics BEEM 300) पोर्टेबल प्रोजेक्टर उतार दिया है। इसके जरिए घर कि दीवार को आसानी से 200 इंच का टीवी बनाया जा सकता है। ये छोटा सा डिवाइस कहीं भी फिट किया जा सकता है।
अभी पढ़ें – Nokia 5710 XpressAudio: 7 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं ये शानदार फोन!
पोर्ट्रोनिक्स भीम 300 पोर्टेबल प्रोजेक्टर (Portronics BEEM 300 Portable Projector) से आप घर या किसी भी जगह को मिनटों में 200 इंच यानी बड़ी स्क्रीन का टीवी बना सकते हैं। अपनी पसंदीदा मूवी, सीरीज या किसी तरह के एंटरटेनमेंट का मजा आप बड़ी स्क्रीन में उठा सकते हैं। आइए आपको Portronics BEEM 300 की कीमत और खासियत बताते हैं।
पोर्ट्रोनिक्स भीम 300 एक पोर्टेबल Wi-Fi मल्टीमीडिया LED प्रोजेक्टर है। इस Portronics projector में 200 इंच की 1080 पिक्सल प्रोजेक्शन है। डिवाइस में 250 ANSI लुमेन LED प्रोजेक्शन लैंप है, जो 30 हजार घंटे के साथ आता है। ये प्रोजेक्टर 10 वॉट के हाई-फिडेलिटी ऑडियो वाले इनबिल्ट स्पीकर्स के साथ है।
इस प्रोजेक्टर पोर्टेबल से 50 और 200 इंच के बीच स्क्रीन देखी जा सकती है। कंपनी का कहना है कि ये डिवाइस 4-प्वाइंट ट्रेपजॉइडल फ्रंट प्रोजेक्शन के साथ है। इसे फ्रंट प्रोजेक्शन में 35 डीग्री तक और वर्टिकल में 45 डीग्री तक कीस्टोन एडजेस्टमेंट कर सकते हैं।
इस डिवाइस में औक्स 3.5 mm पोर्ट, ट्रांसफ्लैश या माइक्रो-एसडी कार्ड स्लॉट और एवी पोर्ट है। इसमें hdmi और 2.4GHz वाईफाई पर कास्टिंग होने की संभावना है। फोन से कनेक्ट कर डिवाइस का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप चाहें तो पीसी, टैबलेट, लैपटॉप या गेम कंसोल के जरिए भी प्रोजेक्टर से कनेक्ट कर सकते हैं।
अमेजन पर Portronics BEEM 300 पोर्टेबल प्रोजेक्टर उपलब्ध है। इसकी वारंटी 1 साल की है और कीमत 19,999 रुपये है। आप ये डिवाइस अमेजन के अलवा Portronics.com या अन्य प्रमुख ऑनलाइन साइट और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: