iQOO Z7s 5G Launch Price In India: आइकू ने अपने स्मार्टफोन iQOO Z7s 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह octa-core Qualcomm Snapdragon 695 5G SoC के साथ आता है। चलिए इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं।
iQOO Z7s 5G की भारत में कीमत, उपलब्धता
कंपनी ने आइकू Z7s 5G को दो वेरिएंट में पेश किया है। जिसमें 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गई है और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। डिवाइस को नॉर्वे ब्लू और पैसिफिक नाइट कलर ऑप्शन में अमेजन और iQOO India की वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है। फोन पर कंपनी की ओर से बैंक ऑफर भी दी जा रही है।
iQOO Z7s 5G स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.38 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 1080 x 2400 पिक्सल का फुल एचडी + रिजॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग रेट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करता है। सिक्योरिटी के लिहाज से इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है।
कंपनी ने इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। इसमें एक 6 जीबी+ 128 जीबी का इंटरनल स्टोरेज और दूसरा 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 8 जीबी का वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी मिलता है। यह स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट से लैस आता है।
ये भी पढ़ेंः मार्केट में बवाल मचाने आया 7,000mAh बैटरी वाला Huawei का धांसू फोन, कैमरा भी शानदार
कैमरे के मोर्चे पर आइकू के इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का बोकेह कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दी है।
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह डुअल सिम सपोर्ट, 5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसी अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस आता है। हैंडसेट Android 13 पर आधारित FunTouch OS 13 पर काम कर सकता है।
संबंधित खबरें
Apple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
10 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
3 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines