भारत में iPhone का प्रोडक्शन रुका, जानिए क्या है वजह
iPhone Production Stopped in India: क्या आप जानते हैं भारत में Apple iPhones का प्रोडक्शन रुक गया है। आइये इसकी वजह जानते हैं।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

iPhone Production Stopped in India: भारत में Apple iPhones का प्रोडक्शन टेंपरेरी तोर पर रुक गया है क्योंकि ताइवान के फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन ने खराब मौसम की स्थिति के कारण दक्षिणी भारत में चेन्नई के पास अपने कारखानों में कामकाज को कुछ समय के लिए रोक दिया है। चक्रवात मिचौंग के कारण भारी बारिश ने तमिलनाडु के चेन्नई शहर को प्रभावित किया, जो एक महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक्स और मैन्युफैक्चरिंग हब है।
चक्रवाती तूफान ‘माइचौंग’ से भारी बारिश, चेन्नई में बाढ़ का खतरा, ऑफिस- स्कूल बंद
◆ मंगलवार को आंध्रप्रदेश से होकर गुजरेगा तूफान
◆ चेन्नई एयरपोर्ट बंद, 70 उड़ानों को किया रद्द#CycloneMichuang #Michuang #Cyclone pic.twitter.com/ZWfXIFBbUN
— News24 (@news24tvchannel) December 4, 2023
भारी बारिश के कारण चेन्नई में बाढ़ आ गई, जिसके कारण हवाई अड्डों को बंद करना पड़ा और कारें पानी में बह गईं हैं। परिणामस्वरूप, फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन दोनों ने क्षेत्र में अपने कारखानों में iPhone प्रोडक्शन को बंद कर दिया है। बता दें कि फॉक्सकॉन की तमिलनाडु iPhone मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी में लगभग 35,000 कर्मचारी काम करते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि प्रोडक्शन कब तक बंद रहेगा।
फॉक्सकॉन भारत में लगातार अपने पैर पसार रहा है, देश के दक्षिणी भाग में मैन्युफैक्चरिंग स्थानों में निवेश कर रहा है। यह कदम चीन से दूर अपने प्रोडक्शन में विविधता लाने की एप्पल की रणनीति है। मार्केट एनालिटिक्स फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च के आंकड़ों के मुताबिक, विशेष रूप से, एप्पल ने सितंबर में समाप्त तिमाही में भारत से अपना उच्चतम तिमाही शिपमेंट हासिल किया, जो 2.5 मिलियन यूनिट को पार कर गया।
तमिलनाडु: ‘मिचौंग’ चक्रवात के चलते भारी बारिश
◆ चेन्नई में कई जगहों पर जलभराव#CycloneMichuang #Michuang #Cyclone pic.twitter.com/Ju3I52vTwW
— News24 (@news24tvchannel) December 5, 2023
हालांकि मौसम के कारण हाल के महीनों में ये दूसरी बार है जब पेगाट्रॉन को मैन्युफैक्चरिंग का काम मजबूर हो कर रोकना पड़ा है। कंपनी ने पहले सितंबर में आग लगने की घटना के बाद भी iPhone असेंबली को कुछ समय के लिए रोक दिया था। कहा जा रहा है कि मैन्युफैक्चरिंग में इस अस्थाई रुकावट से एप्पल की सप्लाई पर असर पड़ने की उम्मीद है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: