Apple iPhone 16 Price Discounts on Flipkart Sale: पिछले कुछ सालों से दिग्गज फोन निर्माता कंपनी एप्पल, अपने लेटेस्ट मॉडल को हर साल लॉन्च करता है। इस बार आईफोन 17 सीरीज लॉन्च होने के लिए तैयार है और इससे पहले ही डिवाइस की कई जानकारियां ऑनलाइन लीक हो रही हैं। एप्पल लवर्स को आईफोन 17 का बेसब्री से इंतजार है जबकि, कुछ ऐसे भी ग्राहक हैं जो वर्तमान में एप्पल के लेटेस्ट आईफोन सीरीज के सस्ते होने का इंतजार कर रहे हैं। आईफोन 16 की कीमत कम होने का इंतजार कई लोगों को है, लेकिन आईफोन 17 के पेश होने से पहले ही कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है।
iPhone 17 के लॉन्च होने से पहले सस्ता हुआ आईफोन 16
एप्पल की ओर से आईफोन 16 को सस्ता नहीं किया गया है बल्कि प्रसिद्ध ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आईफोन 16 सस्ता हुआ है। दरअसल, फ्लिपकार्ट पर एक सेल शुरू हुई है और इस दौरान आईफोन 16 पर विभिन्न ऑफर्स दिए जा रहे हैं जिससे फोन असल कीमत से कम दाम में खरीदा जा सकता है।
Flipkart Sasa Lele Sale End Date
फ्लिपकार्ट पर चल रही सासा लेले सेल 1 मई 2025 से चल रही है जो 8 मई 2025 तक जारी रहेगी। इस सेल के दौरान फोन, लैपटॉप, टैब समेत अन्य प्रोडक्ट को सस्ते में खरीदा जा सकता है। यहां पर आईफोन 16 का 128 GB स्टोरेज वेरिएंट ऑप्शन छूट के साथ मिल रहा है।
iPhone 16 की कीमत पर 9,901 रुपये की छूट
फ्लिपकार्ट सासा लेले सेल के दौरान आईफोन 16 का 128 GB वेरिएंट छूट के साथ लिस्टेड है। इसकी कीमत 79,900 रुपये है लेकिन फ्लिपकार्ट से आईफोन 16 को 69,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत पर सीधी 9,901 रुपये की छूट मिल रही है। अन्य ऑफर्स के जरिए आईफोन 16 की कीमत पर अधिक छूट हासिल कर सकते हैं।
आईफोन 16 पर बैंक ऑफर्स
आईफोन 16 को खरीदने के लिए अगर आप Flipkart Axis Bank का क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो 5% कैशबैक का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा आईफोन 16 को EMI ऑप्शन के साथ भी खरीदा जा सकता है। हर महीने 2,461 रुपये की शुरुआती किस्त के साथ आईफोन 16 को खरीद सकते हैं।
iPhone 16 Exchange Offer
पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप आईफोन 16 की कीमत पर अधिक छूट प्राप्त कर सकते हैं लेकिन इसे अप्लाई करने के लिए कुछ टर्म्स एंड कंडीशन्स भी हैं। आईफोन 16 पर 38,150 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। अगर आप एक ऐसा फोन एक्सचेंज करते हैं जो लेटेस्ट मॉडल लिस्ट में आता हो और कंडीशन भी अच्छी हो तो एक्सचेंज छूट का लाभ मिल सकता है।
ये भी पढ़ें- Jio Recharge Plan: जियो का 336 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान, 11 महीने तक मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और OTT का फायदा
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
20 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
23 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines