Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

Instagram का बड़ा अपडेट! यूजर्स की पुरानी परेशानी खत्म, अब एक टैप में रुकेगी Reel

Reels देखते देखते स्क्रीन दबाकर थक गए थे? अब Instagram ने ऐसा फीचर दे दिया है जिससे सिर्फ एक टैप में वीडियो रुक जाएगा! जानिए क्या है ये नया अपडेट और कैसे बदल देगा आपका एक्सपीरियंस.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 20, 2026 14:27
Instagram Reel पर आया Tap-to-Pause फीचर. (Photo By Canva AI)

Instagram Reels Update: Instagram लगातार अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में लगा हुआ है और अब एक छोटा लेकिन बेहद काम का बदलाव लेकर आया है. अगर आप भी Reels देखते समय वीडियो रोकने के लिए स्क्रीन को दबाकर रखते थे और परेशान हो जाते थे, तो अब आपकी ये समस्या खत्म होने वाली है. Instagram ने नया “टैप टू पॉज” फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिससे Reels देखना और भी आसान हो जाएगा.

अब एक टैप में रुकेगा Reel

नए अपडेट के बाद अब आपको Reel रोकने के लिए स्क्रीन को दबाकर रखने की जरूरत नहीं होगी. अब आप सिर्फ एक बार स्क्रीन पर टैप करेंगे और वीडियो वहीं रुक जाएगा. दोबारा टैप करने पर वीडियो फिर से चलने लगेगा. यह बदलाव छोटा जरूर है, लेकिन इस्तेमाल में काफी आसान है.

---विज्ञापन---

पुराने तरीके से क्यों थी परेशानी

पहले Reel को रोकने के लिए यूजर्स को स्क्रीन पर उंगली रखकर दबाना पड़ता था. इस वजह से कई बार कैप्शन पढ़ना या वीडियो के किसी खास हिस्से को ध्यान से देखना मुश्किल हो जाता था. नया फीचर इस परेशानी को पूरी तरह खत्म कर देता है.

यूजर्स को मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

Instagram के मुताबिक, इस फीचर का मकसद यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल देना है, ताकि वे कंटेंट को अपनी सुविधा से देख सकें. अब आप वीडियो को बीच में रोककर आराम से समझ सकते हैं और कोई जरूरी हिस्सा मिस नहीं करेंगे.

---विज्ञापन---

पॉज करने पर मिलेगा Mute ऑप्शन

जब आप Reel को पॉज करेंगे, तो स्क्रीन पर Mute का ऑप्शन भी दिखाई देगा. इससे आप वीडियो की आवाज को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं, जो कई बार काफी काम आता है.

Android और iOS दोनों पर मिल रहा अपडेट

यह फीचर धीरे धीरे Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है. हालांकि, सभी यूजर्स को यह एक साथ नहीं मिलेगा, क्योंकि रोलआउट अलग अलग रीजन और अकाउंट के हिसाब से हो रहा है.

Photo-Canva AI

पहले टेस्टिंग में था फीचर

टैप टू पॉज फीचर को पहले कुछ चुनिंदा यूजर्स के साथ टेस्ट किया गया था. कई लोगों को पहले ही इसका एक्सेस मिल चुका था, जबकि कुछ यूजर्स के पास सिर्फ Mute का ऑप्शन ही था. अब इसे बड़े स्तर पर सभी के लिए जारी किया जा रहा है.

Reels में आए नए AI फीचर्स

Instagram ने हाल ही में Reels के लिए AI बेस्ड वॉयस इफेक्ट्स भी जोड़े हैं. इसमें Chipmunk, Demon, Alien, Robot जैसे कई मजेदार साउंड ऑप्शन मिलते हैं, जिनकी मदद से क्रिएटर्स अपने वीडियो को और दिलचस्प बना सकते हैं.

आने वाले समय में और बड़े बदलाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Instagram एक नए AI फीचर पर भी काम कर रहा है, जिसमें Create my likeness नाम का ऑप्शन मिल सकता है. इसके जरिए यूजर्स टेक्स्ट लिखकर अपनी या किसी और की तरह दिखने वाले फोटो और वीडियो बना सकेंगे.

ये भी पढ़ें- अब Instagram पर भेजें Robot या Demon की आवाज में वॉइस नोट्स! इन 8 नए इफेक्ट्स से मजेदार बनाएं चैट

First published on: Mar 20, 2026 12:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.