क्या आपके फोन का 1.5GB डाटा हो जाता है जल्दी खत्म? तो सेव करने के लिए अपनाएं ये सेटिंग्स

Data saving tips and tricks, How to save internet data, Mobile internet data saving tips and tricks,

Tips and tricks for mobile internet data saving

विज्ञापन

स्मार्टफोन में लोग इंटनेट के जरिए सोशल मीडिया चलाते हैं। यूट्यूब पर वीडियो देखने वालों की संख्या भी कंप्यूटर या लैपटॉप के मुकाबले स्मार्टफोन की ज्यादा है। रिचार्ज करने के बाद 4G और 5G दोनों ही यूजर्स बिना इंटरनेट इस्तेमाल किए डाटा जल्दी खत्म होने को लेकर शिकायत कर चुके हैं। क्या आप भी स्मार्टफोन में इंटरनेट चलाते हैं और इसे जल्दी खत्म होने के कारण परेशान हो जाते हैं। ऐसे में अब आपके चिंता करने की जरूरत नहीं है। इन 5 टिप्स और ट्रिक्स से करें डाटा की सेविंग।

ऑटो अपडेट को करें ऑफ

स्मार्टफोन से जल्दी डाटा खत्म होने का कारण गूगल प्ले स्टोर का ऑटो अपडेट फीचर भी हो सकता है। इस फीचर की वजह से आपके फोन में मौजूद ऐप्स खुद से ही अपडेट होते रहते हैं। आप डाटा की सेविंग के लिए ऑटो अपडेट को ऑफ कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर क्लिक कर प्रोफाइल सेक्शन में App Download पर क्लिक करें। इसके बाद आपको कुछ ऑप्शन देखने को मिलेंगे इनमें से Ask Me Every time का चयन करें।

Advertisment

वॉट्सऐप में करें ये बदलाव

स्मार्टफोन में मौजूद सभी ऐप्स के मुकाबले वॉट्सऐप पर ज्यादा समय बिताते हैं। पूरे दिन लोग इससे चैटिंग करने के साथ ही फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट शेयर करते हैं। इसकी सेटिंग में एक बदलाव कर डाटा सेव कर सकते हैं। इसके लिए ऐप की सेटिंग पर क्लिक करें इसके बाद Storage And Data सेक्शन में जाएं। इसके बाद Media Auto Download में No Media Select पर क्लिक कर इसे सेव कर लें।

डाटा लिमिट और डाटा सेवर करें ऑन

समार्टफोन में डाटा लिमिट सेट करने के लिए फोन की सेटिंग में Data Limit पर क्लिक कर करने के बाद डाटा यूजेस कंट्रोल पर क्लिक कर इसे ऑन कर लें। इसके साथ ही आप डाटा सेवर भी ऑन करें। इस तरह आप स्मार्टफोन में जल्दी इंटरनेट खत्म होने से बच सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ