Apple के नए iOS 26 में फर्जी कॉल्स और SMS से यूजर्स को मिलेगी राहत

Apple iOS 26 में सेफ्टी के लिए ऐसे टूल जोड़े गए हैं जो अनचाही कॉल (spam calls) और मैसेज से बचाने में मदद करेंगे। यानी अब बिना किसी टेंशन के फोन उपयोग करना पहले से और भी बेहतर होगा।

IOS 26 calls
विज्ञापन

Apple ने  हाल ही के iPhone के लिए नया ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 26 लॉन्च किया है, जिसमें कई अच्छे फीचर्स के साथ टूल्स को शामिल किया गया है ताकि यूजर्स का एक्सपीरियंस बेहतर स्मूथ बन सके। iOS 26 में सेफ्टी के लिए ऐसे टूल जोड़े गए हैं जो अनचाही कॉल (spam calls) और मैसेज से बचाने में मदद करेंगे। यानी अब बिना किसी टेंशन के फोन उपयोग करना पहले से और भी बेहतर होगा। इसमें यूजर्स को कॉल स्क्रीनिंग, मैसेज चेक करने वाला फीचर और होल्ड असिस्ट जैसे नए टूल ऑफर हुए हैं। ये टूल्स फोन इस्तेमाल करने वालों को बेकार और फालतू की बातों से बचाने और समय बचाने में काम आएंगे।

iPhone खुद पहचान लेगा स्पैम कॉल और मैसेज

Advertisment

Apple iOS 26 में कॉल स्क्रीनिंग नाम से एक फीचर है, जो किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल को खुद रिसीव करता है। कॉल करने वाला अपना नाम और वजह बताता है, तभी आपका फोन बजेगा। इससे फालतू कॉल से बचने में मदद मिलती है। इसके अलावा दूसरा टूल है मैसेज स्क्रीनिंग का है, जो नए नंबर से आए मैसेज को जांचता है और स्पैम को छांट देता है। इससे सिर्फ जरूरी लोगों के मैसेज ही आपको मिलेंगे। ये दोनों टूल्स सेफ्टी के लिहाज से काफी बेहतर साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: OnePlus के सबसे कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन की सेल शुरू, ग्राहकों को मिलेगा 5000 का बैंक डिस्काउंट

होल्ड असिस्ट फीचर भी है खास

विज्ञापन

Apple के नए iOS 26 में होल्ड असिस्ट नाम से एक नया टूल भी मिलेगा जो काफी दिलचस्प है। जब कभी आप किसी कस्टमर केयर में कॉल करते हैं और जब आपको इंतजार करना पड़ता है, तो आपकी जगह अब ये फीचर लाइने में  बना रहेगा। उसके बाद जैसे ही बात करने वाला एजेंट तैयार होता है, आपको अलर्ट मिल जाता है। इससे आपको फोन पकड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ती। यह फीचर काफी काम आएगा और समय भी बचता है और कॉल करना आसान होगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ