Slim ही नहीं फोटोग्राफी में भी आगे है Samsung का ये स्मार्टफोन, शूट कर सकते हैं शॉर्ट मूवी

Samsung Galaxy S25 Edge: अगर आप फोटोग्राफी या वीडियो शूट करना पसंद करते हैं तो नया Galaxy S25 Edge आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह Galaxy AI फीचर्स से लैस है। इस फोन की कीमत कीमत 1,09,999 से शुरू होती है। यहां हम इस फोन के कैमरे के फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Samsung Galaxy S25 edge camera 3
विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 Edge इस समय देश का सबसे स्लिम और लोकप्रिय स्मार्टफोन है। इसका वजन 163 ग्राम है जबकि इसकी मोटाई 5.8mm है। यह सिर्फ प्रीमियम ही नहीं है बल्कि बेस्ट कैमरा सेटअप के साथ भी आता है। इतना ही नहीं इसमें पावरफुल प्रोसेसर भी मिलता है। अगर आप फोटोग्राफी या वीडियो शूट करना पसंद करते हैं तो नया Galaxy S25 Edge आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यहां हम इस फोन के कैमरे के फीचर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Advertisment

Galaxy S25 Edge में जबरदस्त कैमरा सेटअप

अगर आप फोटोग्राफी या वीडियो मेकिंग में दिलचस्पी रखते हैं तो नया Galaxy S25 Edge आपको निराश होने का मौका नहीं देने वाला। इस फोन में 200MP का वाइड–एंगल कैमरा दिया गया है, जो S25 Ultra वाले सेंसर से लैस है। इसके अलावा इसके साथ 12MP का अल्ट्रा–वाइड कैमरा दिया है।

रियर कैमरा सेटअप की मदद से आप आप 240fps @FHD, 120fps @FHD, 120fps @UHD स्लो मोशन वीडियो शूट कर सकते हैं। इतना ही नहीं UHD 8K (7680 x 4320)@30fps तक वीडियो भी आसानी से शूट कर सकते हैं। कम रोशनी में भी आपको अच्छे शॉट इसमें मिलते हैं। अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं तो यह फोन आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकता है।

विज्ञापन

डिजाइन और डिस्प्ले

विज्ञापन

इस फोन का डिजाइन प्रीमियम कर्वी है। यह वजन 163 ग्राम है। इसके रियर में कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें  6.7 इंच का QHD+ डिस्प्ले दिया है जो बेहद रिच और कलरफुल है। इस फोन में फोटो और वीडियो देखने में मज़ा आता है। धूप में भी आप इस डिस्प्ले को रीड कर सकते हैं।

विज्ञापन

पावरफुल प्रोसेसर और कीमत

Galaxy S25 Edge में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया है। फोन में 3,900mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फ़ोन Android 15 आधारित One UI 7 पर चलता है। यह एक AI स्मार्टफोन है। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है।  इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,09,999 से है, जबकि इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,21,999 रुपये में मिलता है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ