News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Apple iPhone 17 Pro Leak: एप्पल हर साल अपना नया मॉडल लॉन्च करता है और इस बार आईफोन 17 सीरीज के लॉन्च होने की जानकारी सामने आई है जिसे सितंबर में पेश किया जा सकता है। इससे पहले ही ऑनलाइन लीक के जरिए आईफोन 17 सीरीज की कई जानकारी लीक हो रही है जिससे फोन के डिजाइन, प्रोसेसर, लुक से लेकर अन्य फीचर्स का पता चलता है। हाल ही में आईफोन 17 सीरीज में शामिल होने वाले आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स के प्रोसेसर की डिटेल्स सामने आई है।
आईफोन 17 प्रो सीरीज के प्रोसेसर के बारे में एक टिपस्टर ने जानकारी दी है जिसमें प्रोसेसर के कथित गीकबेंच बेंचमार्क स्कोर शेयर किए गए है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पोस्ट में इसके बारे में बताया है। लीक के मुताबिक A19 Pro SoC के साथ आईफोन 17 प्रो सीरीज हो सकता है।
आईफोन 17 प्रो और आईफोन 17 प्रो मैक्स में A19 Pro SoC प्रोसेसर हो सकता है, लेकिन अभी तक इस प्रोसेसर के बारे में एप्पल ने घोषणा नहीं की है। हालांकि, लीक जानकारी से पता चलता है कि ये प्रोसेसर 3nm फैब्रिकेशन प्रक्रिया पर आधारित होगा। इतना ही नहीं, इस प्रोसेसर को मौजूदा आईफोन 16 प्रो में A18 Pro SoC से बेहतरीन प्रदर्शन वाला बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Motorola Razr 60 पर गजब ऑफर, सिर्फ 4167 रुपये में ले आएं घर
अफवाहों की मानें तो आगामी आईफोन 17 एयर (iPhone 17 Air) भी जल्द आ सकता है और सैमसंग गैलेक्सी एस25 एज को टक्कर देगा। सितंबर तक आईफोन 17 सीरीज लॉन्च हो सकती है और इससे पहले आगामी आईफोन के बारे में काफी कुछ अफवाहों के जरिए सामने आ रहा है।
सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा के लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC की टेस्टिंग चल रही है और इसका गीकबेंच स्कोर 3,054 और 9,832 है। जबकि, आईफोन 16 प्रो मैक्स में 3,203 और 7,846 गीकबेंच स्कोर है। अगर A18 Pro SoC के साथ आईफोन 17 प्रो मैक्स रहा तो एक बेहतरीन परफॉर्मेंस के साथ ये मॉडल रहेगा। मगर ऐसा भी लग रहा है कि आईफोन 17 प्रो मैक्स कच्चे बेंचमार्क प्रदर्शन के मामले में एंड्रॉयड प्रीमियम फोन और क्वालकॉम से ज्यादा आगे नहीं होगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।