Motorola Razr 60 पर गजब ऑफर, सिर्फ 4167 रुपये में ले आएं घर

Motorola Razr 60 Price Discounts: हाल ही में मोटोराल का सस्ता फ्लिप फोन मोटो रेजर 60 भारतीय बाजार में पेश किया गया है। रेजर 60 के लाइनअप में शामिल हुए इस नए फोन को सिर्फ 4167 रुपये में घर लेकर आ सकते हैं। आइए मोटोरोला रेजर 60 पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानते हैं। 

Motorola Razr 60 | Motorola Razr | Moto Razr 60 | Motorola | Tech news

Motorola Razr 60 (Image Caption- News 24)

Motorola Razr 60 Price Discount and Offers: मोटोरोला स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने मई के आखिरी दिनों में रेजर 60 के लाइनअप में मोटो रेजर 60 फ्लिप फोन को लॉन्च किया है। इसे आप अलग-अलग ऑफर्स के जरिए छूट के साथ खरीद सकते हैं। 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा वाला फ्लिप फोन सिर्फ डिस्काउंट के साथ नहीं बल्कि केवल 4167 रुपये में घर लाने के ऑफर के साथ मिल रहा है। आइए जानते हैं कि कैसे और कहां से मोटोरोला रेजर 60 को खरीद सकते हैं?

विज्ञापन

मोटोरोला का सस्ता फ्लिप फोन

मोटोरोला रेजर 60 के 8 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये की जगह 49,999 रुपये है। इसकी कीमत पर सीधा 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट सेल की मदद से मोटो रेजर 60 को बिना ऑफर के खरीद सकते हैं। जबकि, ऑफर्स के जरिए ये फोन और भी सस्ता पड़ सकता है।

विज्ञापन

कैसे मिलेगा 4167 रुपये में ये फोन?

मोटोरोला रेजर 60 फोन को बैंक ऑफर्स के तहत नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ बेचा जा रहा है। फ्लिपकार्ट के माध्यम से आप 4167 रुपये की प्रतिमाह EMI से मोटो रेजर 60 को खरीद सकते हैं। हर महीने की आसान किस्त से नया फोन खरीदने का मौका मिल रहा है।

अगर आप क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके डिस्काउंट चाहते हैं तो फ्लिपकार्ट एक्सिस क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत अनलिमिटेड कैशबैक मिल सकता है। SBI और ICICI बैंक का कार्डलैस ईएमआई ऑप्शन मिलता है।

विज्ञापन

फोन एक्सचेंज पर ज्यादा फायदा

अधिक डिस्काउंट के लिए मोटोरोला रेजर 60 को खरीदने के दौरान एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठा सकते हैं। इस फोन पर 41,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके लिए एक अच्छे कंडीशन वाले फोन को एक्सचेंज करें जिसकी कंडीशन अच्छी हो।

Moto Razr 60 की खासियत

मोटोरोला रेजर 60 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 3.63 इंच का कवर डिस्प्ले है। जबकि, अंदर की तरफ फोन में 6.96 इंच का मेन Poled LTPO डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ है। कवर स्क्रीन पर ही सभी ऐप्स को यूज करने की सुविधा उपलब्ध है। ये फोन Android 15 पर चलता है और इसमें MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर है।

विज्ञापन

बैटरी की बात करें तो फोन में 4500mAh की बैटरी है, जो 33W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। इसमें डुअल रियर कैमरा है जो 50MP के प्राइमरी कैमरा लेंस और 13MP के अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर के साथ है। फोन में आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ