WhatsApp Chats लीक होने का रहता है डर? तो App के इन फीचर से रखें पर्सनल चैट सुरक्षित

WhatsApp Chats Leak Avoid Tips: अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए व्हाट्सएप द्वारा कई प्राइवेसी फीचर्स को जारी किया जाता है। इन्हें अपनाकर अपनी चैट को लीक होने से बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे व्हाट्सएप पर पर्सनल चैट को सुरक्षित रखा जा सकता है?

WhatsApp chats | WhatsApp | WhatsApp chats privacy feature, WhatsApp tips, WhatsApp tips and tricks

WhatsApp chats को ऐसे रखें सुरक्षित

विज्ञापन

WhatsApp Chats Leak Avoid Tips: दुनियाभर में व्हाट्सएप एक प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप माना जाता है। एक दूसरे से दूर रहकर भी इसे इस्तेमाल करने वाले यूजर्स पास का एहसास कर सकते हैं। करीबियों से और नजदीक लाने के लिए ये एक ऐप शानदार माना जाता है। दोस्त, परिवार के सदस्य के अलावा प्रोफेशनल बातचीत के लिए भी कई लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में डर लगा रहता है कि कहीं हमारी पर्सनल चैट लीक न हो जाए? अगर आपको भी ऐसी चिंता रहती है तो आइए जानते हैं कि WhatsApp के चैट लीक से बचने के टिप्स जानते हैं।

End-to-end encryption Feature

WhatsApp का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स की चैट को सुरक्षित रखे का दावा करता है। इसकी मदद से आप अपनी चैट्स को सुरक्षित रख सकते हैं। मेटा के दावे अनुसार ड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के ऑन होने पर व्हाट्सएप तक आपकी चैट्स को नहीं पढ़ सकता है।

विज्ञापन

Disappearing Messages

डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर की मदद से आमने-सामने दोनों की चैट उड़न-छू हो जाती है। सरल भाषा में कहें तो व्हाट्सएप्प की चैट 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिनों के डिसअपीयरिंग सुविधा के साथ है। इसके ऑन होने पर चुने गई अवधि के बाद चैट खुद गायब हो जाएगी। आप इसे यूजर के चैट बॉक्स को ओपन करके ऑन कर सकते हैं। इसके बाद तय अवधि के बाद चैट डिलीट हो जाया करेगी।

WhatsApp Chats Lock

व्हाट्सएप पर चैट लॉक फीचर भी है जो बिना आपकी मर्जी के किसी को चैट पढ़ने नहीं दे सकता है। इससे चैट ज्यादा सुरक्षित भी रहती है। एक बार को आप किसी के डिवाइस पर व्हाट्सएप को लॉगिन करके भूल जाते हैं तो इस बात की चिंता नहीं रहेगी कि आपकी लॉक चैट को कोई और पढ़ सकता है। इससे आपकी प्राइवेट चैट और सुरक्षित हो सकती है।

विज्ञापन

Spam Protection

व्हाट्सएप पर एक खास फीचर है जो स्पैम से भी सुरक्षित रखने के लिए काम का साबित हो सकता है। इसे ऑन करने पर अनजान कॉल से बच सकते हैं। पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब व्हाट्सएपपर अनजान नंबर से कॉल या मैसेज आने पर फोन को हैक किया गया है। ऐसे में ऐप पर मौजूद स्पैम कॉल प्रोटेक्शन फीचर काम का साबित हो सकता है। इस फीचर के ऑन होने से व्हाट्सएप पर अनजान कॉल खुद साइलेंट हो जाएगी और आईपी एड्रेस भी सुरक्षित रहेगा।

कैसे जानें कहां-कहां आपका WhatsApp Login?

आपका व्हाट्सएप अकाउंट किसी और के फोन या लैपटॉप में लॉगिन नहीं है? इसका पता भी आप ऐप के खास फीचर से लगा सकते हैं। दरअसल, व्हाट्सएप पर मल्टी डिवाइस लॉगिन फीचर के जरिए एक से ज्यादा डिवाइस पर अपना अकाउंट लॉगिन कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी के डिवाइस पर लॉगिन करने के बाद व्हाट्सएप अकाउंट को लॉग आउट करना भूल जाते हैं तो लिंक्ड डिवाइस ऑप्शन पर जाकर देख सकते हैं कि किस-किस डिवाइस पर व्हाट्सएप अकाउंट लॉगिन है और फिर वहीं से आप इसे लॉग आउट कर सकेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ