How to Remove Leaked MMS, Videos and Photos: मोहाली की प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्राओं के कथित वीडियो लीक का मामला गर्माया हुआ है। आरोप है कि होस्टल की ही एक लड़की ने नहाते हुए अन्य छात्राओं की वीडियो बनाकर लीक की है। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म और वेबसाइट पर इस वीडियो को अपलोड किया गया।
ऐसे मामले में क्या करना सबसे सही रहेगा बड़ा सवाल है। अगर आपके साथ आपके किसी करीबी की तस्वीर या फिर वीडियो लीक हो जाती है। साथ ही उसे अलग-अलग साइट पर अपलोड कर दिया जाता है तो आपको क्या करना चाहिए, आइए इसके बारे में जानते हैं।
अभी पढ़ें – Oppo Reno 8 Pro 5G: सस्ते में मिल रहा है ये 50 से ज्यादा कीमत का फोन, यहां से उठाएं ऑफर का लाभ!
पुलिस की मदद लें
बेहद संवेदनशील तस्वीर या वीडिया के लीक होने पर पुलिस की मदद जरूर लें। अगर आपको लगता है कि आपकी कोई तस्वीर किसी साइट पर अपलोड की गई है तो इसके लिए पहले शिकायत दर्ज करें। पुलिस फॉरेंसिक टूल का यूज कर होस्ट वेबसाइट का पता करती है कि कंटेंट किन-किन सोशल मीडिया नेटवर्क या वेबसाइट पर मौजूद है।
इसके बाद विभाग की ओर से संवेदनशील कंटेंट को तुरंत हटाया जाता है। वेबसाइट या प्लेटफॉर्म से कंटेंट ना हटाने पर कानूनी कार्यवाही भी होती है। बता दें कि केंद्र सरकार समेत हर राज्यों के पास खुद की साइबर सेल टीम होती हैं।
वेबसाइट होस्ट से खुद करें संपर्क
अगर आपको ऐसा लगता है कि संवेदनशील कंटेंट सिर्फ चुनिंदा वेबसाइट पर मौजूद है तो इसे आप खुद भी हटाने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। इसके लिए आपको उन वेबसाइट के होस्ट से संपर्क करना होगा। हालांकि, आपको कुछ जानकारी की खोज खुद करनी होगी। आप चाहें तो इसके लिए प्रसिद्ध वेबसाइट www.whois.com की सहायता ले सकते हैं।
गूगल सर्च रिजल्ट से भी हट सकता है कंटेंट
गूगल सर्च रिजल्ट से संवेदनशील कंटेंट को हटावाने के लिए Google से संपर्क करें। आप गूगल के कंटेंट रिमूवल फॉर्म (https://support.google.com/websearch/troubleshooter/3111061#ts=2889054%2C2889099%2C288910) पर जा सकते हैं। यहां पर फॉर्म समेत कुछ अन्य बातों से जुड़ी जानकारियां भी मिल जाएगी।
आपकी मर्जी के बिना संवेदनशील फोटो या वीडियो को किसी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है, तो आप गूगल पर जाकर इस फॉर्म (https://support.google.com/blogger/contact/private_info) पर मांगी गई जरूरी जानकारियां भर दें।
अभी पढ़ें – Vivo V25 5G: 28 हजार के इस फोन को सिर्फ 6,499 रुपये में खरीदने का मौका! जानिए कैसे
देश के बड़े एमएमएस केस (Biggest MMS Cases in India)
हाल ही में भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्री अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का भी एमएमएस लीक होने की बात सामने आई थी। इसके अलावा और भी कई अभिनेत्रियों का एमएमएस विवादों में रहा है। इनमें बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियों का भी नाम है। करीना कपूर (Kareena Kapoor) से लेकर मल्लिका शेरावत (Mallika Sherawat) तक विवादों में रही है। कुछ समय पहले इंस्टा फेम अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) का भी एक वीडियो सामने आने का दावा किया गया था।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
नया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
6 hrs agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
1 day agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines