Oppo Reno 8 Pro 5G: सस्ते में मिल रहा है ये 50 से ज्यादा कीमत का फोन, यहां से उठाएं ऑफर का लाभ!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Oppo Reno 8 Pro 5G Flipkart Sale: अगर आपका स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है तो ओप्पो का रेनो 8 प्रो 5जी का चयन कर सकते हैं। ये फोन एक लेटेस्ट 5जी मॉडल में आने के साथ कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है। इस फोन को छूट के साथ काफी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
ओप्पो रेनो 8 प्रो 5जी स्मार्टफोन (Oppo Reno 8 Pro 5G Smartphone) की कीमत 52,999 रुपये है लेकिन छूट के बाद इसे सस्ते में खरीदा जा सकता है। फोन पर कई डील्स उपलब्ध हैं जिन्हें अप्लाई कर इसकी (Oppo Reno 8 Pro 5G Sale) कीमत काफी कम हो सकती है। आइए आपको Oppo Reno 8 Pro पर मिल रही डील्स के बारे में बताते हैं।
फ्लिपकार्ट सेल (Flipkart Sale) के दौरान आप ओप्पो रेनो 8 प्रो 5जी (Oppo Reno 8 Pro 5G Sale) को खरीद सकते हैं। यहां पर इस फोन को 45,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। फोन पर बैंक और एक्सचेंज समेत कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
Oppo Reno 8 Pro 5G फोन पर बैंक ऑफर भी उपलब्ध है। अगर आप एक्सिस बैंक या आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से पेमेंट करेंगे तो 1,500 रुपये तक की छूट मिलेगी। इस ऑफर के बाद फोन की कीमत घटकर सिर्फ 42,999 रुपये रह जाएगी।
आप इस फोन पर बैंक ऑफर के अलावा एक्सचेंज ऑफर भी अप्लाई कर सकते हैं। चुनिंदा फोन को एक्सचेंज करने पर 4000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। ऐसे में फोन की कीमत सिर्फ 38,999 रुपये तक हो सकती है।
ओप्पो रेनो 8 प्रो 5जी के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स (Oppo Reno 8 5G Specifications) की बात करें तो इसमें डाइमेंशन 800U का प्रोसेसर है। फोन के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। फोन में 6.43 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले है जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: