How to Buy Bus Tickets on WhatsApp: दिल्ली सरकार बस यात्रियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। जी हां, ट्रेवल एक्सपीरियंस को डिजिटल करने पर सरकार लगातार काम कर रही है। दिल्ली मेट्रो की व्हाट्सएप टिकटिंग की सफलता से प्रेरित होकर अब सरकार शहर का परिवहन विभाग डीटीसी और क्लस्टर बसों दोनों के लिए व्हाट्सएप के जरिए से ऑनलाइन टिकटिंग की सुविधा लाने का प्लान बना रही है। यह सिस्टम यात्रियों को लंबी कतारों से छुटकारा दिलाएगा। साथ ही आप परेशान हुए बिना तुरंत बस टिकट बुक कर सकेंगे।
हाल ही में एक घोषणा करते हुए सरकार के परिवहन विभाग ने घोषणा की कि वह व्हाट्सएप पर डीटीसी और क्लस्टर बसों के लिए डिजिटल टिकटिंग प्रणाली शुरू करने पर काम कर रहा है। इस मामले पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि हम परिवहन के विभिन्न क्षेत्रों में टेक्नोलॉजी को अपना रहे हैं। साथ ही परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि प्रौद्योगिकी का यूज यात्रा को सुविधाजनक बनाता है और ये सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी भी लाता है। सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है और जल्द ही यह सुविधा दिल्ली के लोगों को एक गिफ्ट के रूप में दी जाएगी।
इस वीडियो से जानें Most Useful WhatsApp Bot!
https://www.youtube.com/shorts/VYZJHyM_ShM
विशेष रूप से, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने इस साल की शुरुआत में मई में व्हाट्सएप बेस्ड टिकटिंग सिस्टम शुरू किया था। इस सुविधाजनक सर्विस का अब विस्तार गुरुग्राम रैपिड मेट्रो सहित दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी कोर्रिडोर्स को कवर करने के लिए किया जा रहा है। इसी के साथ अब दिल्ली परिवहन निगम और क्लस्टर बसों के लिए एक समान सिस्टम लागू करने से शहर के सभी सार्वजनिक परिवहन यूज करने वाले लोगों के लिए टिकट प्रोसेस को और अधिक बेहतर किया जाएगा।
व्हाट्सएप से बस टिकट कैसे बुक करें?
एक बार सर्विस लाइव हो जाने पर, यात्री चैट विंडो के जरिए से व्हाट्सएप पर चैट और कनेक्ट करने की सुविधा के साथ बस टिकट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। व्हाट्सएप पर बस टिकट खरीदने के लिए पैसेंजर्स को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
- व्हाट्सएप पर जाएं और इस +91 9650855800 नंबर को सबसे पहले सेव करें।
- इसके बाद चाट में जाकर इसी नंबर पर ‘हाय’ टेक्स्ट के साथ एक मैसेज भेजें।
- इसके बाद चैटबॉट से बस रूट, किराए और अन्य रिलेवेंट डिटेल्स दर्ज करें।
- इसके लिए यात्री अपनी पसंदीदा बस का चयन भी कर सकते हैं।
- इसके बाद पेमेंट करने के लिए UPI, क्रेडिट/डेबिट कार्ड और अन्य उपलब्ध तरीकों के जरिए भुगतान करें।
- पेमेंट करने के बाद आपको क्यूआर कोड के रूप में टिकट मिल जाएगी।
- हालांकि इसमें कुछ लिमिट्स भी हैं। व्हाट्सएप पर नया टिकटिंग सिस्टम टिकट कैंसिल करने की सुविधा नहीं देता।
इस वीडियो से जानें Metro tickets बुक करने का तरीका
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 hr agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
4 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
5 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
7 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines