50MP सेल्फी कैमरा और कीमत बस 11,999 रुपये, नहीं मिलेगा इस Price में और कोई ऐसा 5G फोन

HMD Crest 5G Price in India: अगर आप भी 15 हजार रुपये के बजट में दमदार फोन ढूंढ रहे हैं तो अमेजन आपके लिए एक लिमिटेड टाइम डील लेकर आया है। चलिए इसके बारे में जानें

HMD Crest 5G Price in India

HMD Crest 5G Price in India: HMD ने पिछले महीने भारत में HMD क्रेस्ट 5G लॉन्च किया था। हैंडसेट अब लिमिटेड टाइम डील में Amazon पर रियायती कीमत पर बिक रहा है। आप ऑफर के दौरान वेनिला क्रेस्ट को 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। स्मार्टफोन को 14,499 रुपये में लॉन्च किया गया था।

इतना ही नहीं, आप डील को जबरदस्त बनाने के लिए बैंक ऑफर भी चेक कर सकते हैं और एक्सचेंज ऑफर के साथ तो एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। स्मार्टफोन में OLED डिस्प्ले और फ्रंट में 50MP कैमरा मिलता है, जो इस कीमत पर कोई और कंपनी ऑफर नहीं करती। अगर आप 12,000 रुपये से कम में स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो चलिए इस डील के बारे में जानें…

भारत में HMD क्रेस्ट 5G की कीमत

HMD क्रेस्ट Amazon पर 11,999 रुपये (6GB + 128GB) में उपलब्ध है। इसे मिडनाइट ब्लू कलर में लिस्ट किया गया है। ई-कॉमर्स साइट ने डिवाइस पर बैंक ऑफर के जरिए 1,250 रुपये की छूट दी है। साथ ही, आप डील को आसान बनाने के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑफर देख सकते हैं या एक्सचेंज ऑफर के जरिए 11,200 रुपये तक की छूट ले सकते हैं। चलिए फोन के स्पेसिफिकेशन भी जानें…

HMD Crest 5G Price

HMD क्रेस्ट 5G स्पेसिफिकेशन

HMD क्रेस्ट 5G में 6.67-इंच की FHD+ OLED स्क्रीन है। हैंडसेट में 2.2GHz की क्लॉक स्पीड वाला 6nm ऑक्टा-कोर Unisoc T760 चिपसेट है और यह Android 14-बेस्ड OS पर चलता है। इसमें OZO ऑडियो के साथ सिंगल स्पीकर है। हैंडसेट में 33W चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है।

फोटोग्राफी में भी दमदार

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में पीछे की तरफ LED फ्लैश के साथ 50MP का मेन + 2MP का डेप्थ सेंसर और 50MP का सेल्फी कैमरा के साथ आता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो हैंडसेट में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, हेडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। IP52 रेटेड फोन में पावर बटन के अंदर फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ