Funny Post क्रिएटर्स की हुई बल्ले बल्ले, Google ने पेश किया .meme Domain
Google Meme Domain: इंस्टाग्राम, फेसबुक और X नहीं आप अब वेबसाइट बनाकर भी Memes को शेयर कर सकते हैं। गूगल ने .meme नाम से नए Domain की शुरुआत की है।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Google Meme Domain: Meme का क्रेज इस कदर बढ़ता जा रहा है कि अब गूगल भी पूरी तरह से इसमें उतर चूका है। जी हां, कंपनी ने कुछ ऐसा पेश किया है जिसे जानकर आप भी खुश हो जाएंगे। इंटरनेट पर गूगल ने .meme डोमेन नाम से एक नई जगह बनाई। ये उन लोगों के लिए अब एक बेस्ट प्लेटफार्म बनने जा रहा है जो लोग अभी तक इंस्टाग्राम, फेसबुक और X पर Funny Post करते हैं। बता दें कि Memes वो तस्वीरें या वीडियो हैं जिन्हें हर कोई पसंद करता है और ऑनलाइन शेयर करता है।
जानकारी के मुताबिक इस सप्ताह की शुरुआत में .meme डोमेन सबसे पहले सामने आया था। इसमें Google रजिस्ट्री ने कुल छह पार्टनर्स को पेश किया, जिनमें कुछ कैट-थीम वाली साइटें भी शामिल हैं, जो इंटरनेट पर काफी पॉपुलर हैं। नो योर Memes, को तो आप सभी जानते ही होंगे। ये पेज मीम ट्रेंड्स पर अपडेट रहने के लिए एक बेस्ट जगह है। हालांकि अब आप इसके memes का मजा Knowyour.meme पर भी ले सकते हैं। इसके अलावा Stonks.meme पर भी आप लेटेस्ट memes पढ़ सकते हैं।
वीडियो से जानें Google Domain रजिस्ट्रेशन प्रोसेस
https://www.youtube.com/watch?v=EWkaPSUmB5c&pp=ygUSR29vZ2xlIE1lbWUgRG9tYWlu
फैशन और लाइफस्टाइल की दिग्गज कंपनी 10PM Curfew भी अपनी वेबसाइट स्टाइल.मीम और गर्ल्स.मीम पर स्टाइल, कल्चरल वाइब्स और मजेदार मीम्स को मिलाकर फैशन और हास्य का एक दिलचस्प मिक्सचर पेश कर रही है। इसके अलावा जीआईएफ और मीम्स में स्पेशलाइजेशन वाले टेनोर ने मीम की डिस्कवरी और क्रिएशन को आसान बनाने के लिए फाइंड.मीम और क्रिएट.मीम की शुरुआत की, जिससे हर किसी को इसे सीखने और रन करने में काफी मदद मिलेगी।
कहा जा रहा है कि अभी ये .meme डोमेन अर्ली एक्सेस पीरियड (ईएपी) के दौरान उपलब्ध हैं, जिसमें 5 दिसंबर तक रोजाना अलग-अलग शुल्क पर डोमेन मिलेंगे। इस अवधि के बाद, ये डोमेन विभिन्न रजिस्ट्रारों के माध्यम से एनुअल प्लान्स पर उपलब्ध होंगे। इस नए इंटरनेट डोमेन का उद्देश्य मीम के प्रति उत्साही लोगों के लिए एक अलग अलग मंच ऑफर करना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: