Google ऐप के लेआउट में होने जा रहा बड़ा बदलाव, देखें कैसा होगा New Interface
Google ऐप पर कंपनी ने कुछ यूजर्स के लिए सर्च बार को स्क्रीन के नीचे शिफ्ट कर दिया है। हालांकि ये अपडेट अभी सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Google App New Update: क्या आप भी अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर Google ऐप का यूज करते हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। जी हां, कंपनी जल्द ही ऐप के लेआउट में बड़ा बदलाव करने जा रही है। जिसके बाद ऐप को यूज करना और भी आसान हो जाएगा। जैसे-जैसे स्मार्टफोन की स्क्रीन बड़ी होती जा रही है, कई ऐप डेवलपर्स ने टैब, सर्च बार और मेनू बटन सहित यूजर इंटरफेस के एलिमेंट्स को स्क्रीन के नीचे ले जाना शुरू कर दिया है। वहीं हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Google ने भी अपने ऐप पर कुछ यूजर्स के लिए सर्च बार को स्क्रीन के नीचे शिफ्ट कर दिया है।
इस वीडियो से जानें Google ऐप के फीचर्स
TheSpAndroid की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी फिलहाल इस नए इंटरफेस की टेस्टिंग कर रही है जो एंड्रॉइड पर सर्च बार को स्क्रीन के नीचे लाता है, ऐप के वर्ज़न 14.48.26.29.arm64 पर इस नए इंटरफ़ेस को स्पॉट किया गया है। कंपनी सर्च बार को, जो आमतौर पर स्क्रीन पर ऊपर की ओर स्थित होता है, नीचे की ओर ले जाने का प्लान बना रही है। लीक्स में सामने आए स्क्रीनशॉट में भी इसे देखा गया है जहां बॉटम बार में सर्च बार दिख रहा है।
एंड्रॉइड पर सर्च बार के नए प्लेसमेंट से एंड्रॉयड फोन पर Google सर्च ऐप का यूज करना अधिक आसान होने की उम्मीद है। इस अपडेट के आने के बाद आप अपने दूसरे हाथ का यूज किए बिना अंगूठे से ही सर्च शुरू कर पाएंगे। साथ ही कीबोर्ड पर टैप या स्वाइप कर पाएंगे। यह बदलाव बड़े स्मार्टफोन डिस्प्ले वाले यूजर्स के लिए काफी उपयोगी हो सकता है।
हालांकि अभी तक Google ने अपने एंड्रॉइड ऐप पर सर्च बार की रीचैबिलिटी में सुधार से संबंधित कोई घोषणा नहीं की है और यह कहना जल्दबाजी होगी कि ये अपडेट सभी यूजर्स को मिलेगा। कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि आप सर्च बार को एडजस्ट भी कर सकेंगे। कुछ समय पहले भी कंपनी ने एक न्यू डिजाइन अपडेट रोल उलट किया था जो एंड्रॉइड पर सर्च बार को नीचे ले आया था, फिर अगस्त में iOS पर बीटा टेस्टर्स को इसे नीचे ले जाने की सुविधा दी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: