Flipkart Big Savings Days Sale iPhone 16 Discount: फ्लिपकार्ट पर आज से एक और नई सेल शुरू हो गई है जिसमें कंपनी लेटेस्ट आईफोन पर सबसे बड़े डील देने जा रही है। दरअसल, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आज से बिग सेविंग डेज सेल शुरू हो गई है जो 13 मार्च तक चलेगी। सेल में कंपनी कई बड़े ब्रांड के स्मार्टफोन सबसे कम कीमत पर खरीदने का मौका दे रही है।
वहीं, एप्पल के लेटेस्ट आईफोन 16 पर तो सबसे बड़ी डील आज शाम 7 बजे मिलने वाली है जहां से आप फोन को सिर्फ 59,999 रुपये में खरीद सकेंगे। हालांकि इसमें बैंक और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल होने वाले हैं लेकिन लेटेस्ट आईफोन को 60 हजार रुपये से कम में खरीदने का ये शानदार मौका हो सकता है। चलिए इस डील के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Flipkart सेल में iPhone 16 पर डिस्काउंट ऑफर
दरअसल, ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने घोषणा की है कि आज आप इस फोन को सिर्फ 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि फोन को पिछले साल लगभग 80 हजार रुपये में लॉन्च किया गया था। हालांकि अभी फोन की कीमत 74,900 रुपये है लेकिन शाम में फोन पर जबरदस्त प्राइस ड्राप देखने को मिल सकता है। कंपनी भी इसे अब तक की हॉटेस्ट डील होने का दावा कर रही है।
सेल पेज के मुताबिक फोन पर 4 हजार रुपये का HDFC बैंक डिस्काउंट मिलने वाला है जबकि एक्सचेंज बोनस में आप 5 हजार रुपये की एक्स्ट्रा छूट ले सकते हैं। अगर आप भी काफी टाइम से नया आईफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे थे तो अब इसे खरीदने का ये सबसे बेस्ट टाइम हो सकता है।
iPhone 16 के फीचर्स
iPhone 16 में लेटेस्ट Apple इंटेलिजेंस दिया गया है। AI-पावर्ड फीचर्स अन्य बेनिफिट्स के अलावा एक स्मूथ एफ्फिसिएंट यूजर एक्सपीरियंस देता है जो आपकी प्रोडक्टिविटी को बढ़ा सकता है।
- प्रोसेसर: फोन में हाई-स्पीड परफॉरमेंस के लिए 5-कोर GPU के साथ A18 चिप देखने को मिल रहा है।
- डिस्प्ले: 6.1-इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलता है।
- कैमरे: हाई क्वालिटी फोटो के लिए 48MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और शार्प सेल्फी और फेसटाइम कॉल के लिए 12MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
डिस्क्लेमर: कंपनी ने ऑफर की घोषणा तो कर दी है पर अभी ये क्लियर नहीं है कि कैसे ये डील काम करेगी और कैसे आप इस फोन को 59,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
16 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
18 hrs agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
20 hrs agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
20 hrs agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
22 hrs agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
23 hrs agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
1 day agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
3 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
3 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines