इस धनतेरस घर बैठे ऐसे खरीदें सोने का सिक्का, बस फॉलो करें ये स्टेप्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Dhanteras 2022 Gold Offer: दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार पड़ता है। इस दिन सोना खरीदना या उसमें निवेश करना काफी अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि धनतेरस (Dhanteras 2022) के दिन सोना खरीदने से पूरे साल धन की प्राप्ति होती है। ये भी एक कारण है कि धनतेरस के दिन आभूषण की दुकान (Jewellery Shop) पर काफी भीड़ रहती है।
अगर आप इस भीड़ में नहीं जाना चाहते हैं या फिर आपके पास ज्यादा समय बर्बाद करने के लिए नहीं है तो आप घर बैठे ही आराम ले गोल्ड मंगवा सकते हैं। ऐसा जरूरी नहीं है कि धनतेरस पर आभूषण ही खरीदा जाए आप चाहें तो ऑनलाइन तरीके को अपनाकर डिजिटल सोना भी खरीद सकते हैं।
गूगल पे और पेटीएम जैसे कई भुगतान प्लेटफॉर्म हैं जो डिजिटल सोना खरीदने का मौका देते हैं। इस तरह का सोना खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। ज्वैलर्स से सोना खरीदने पर जैसे मेकिंग या अन्य शुल्क देना पड़ता है, वैसे आपको डिजिटल गोल्ड खरीदने के दौरान नहीं देना होगा। आप Google Pay और Paytm से कुछ स्टेप्स को फॉलो कर डिजिटल गोल्ड ले सकते हैं।
अभी पढ़ें – Flipkart Big Diwali Sale 2022: फ्लिपकार्ट पर दिवाली का धमाका! भारी छूट में खरीदें ये स्मार्टफोन
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: