---विज्ञापन---

गैजेट्स

आ गई तारीख! Galaxy S26 सीरीज से इस दिन उठेगा पर्दा, जानिए कब होगा लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung ने Galaxy Unpacked 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है, जहां नई Galaxy S26 सीरीज से पर्दा उठेगा. इस बार फोकस सिर्फ नए डिजाइन और पावरफुल प्रोसेसर पर नहीं, बल्कि एडवांस Galaxy AI और नए प्राइवेसी फीचर्स पर भी रहेगा. कीमत में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है, लेकिन फीचर्स पहले से ज्यादा दमदार हो सकते हैं.

Author Written By: Mikita Acharya Updated: Feb 11, 2026 10:28
25 फरवरी को लॉन्च होगी Galaxy S26 सीरीज. (Photo For reference only by whatmobiles)

Samsung Galaxy S26 Launch Date: Samsung ने आखिरकार 2026 के अपने पहले Galaxy Unpacked इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है. इस बार कंपनी सिर्फ नया फ्लैगशिप लॉन्च नहीं करने जा रही, बल्कि Galaxy AI के साथ स्मार्टफोन को पहले से ज्यादा स्मार्ट और आसान बनाने का वादा भी कर रही है. आने वाली Galaxy S26 सीरीज में डिजाइन, परफॉर्मेंस और AI के स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

कब और कहां होगा Galaxy Unpacked इवेंट

Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में आयोजित किया जाएगा. यह इवेंट भारतीय समय के अनुसार रात 11:30 बजे शुरू होगा. हमेशा की तरह इस इवेंट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा.

---विज्ञापन---

Galaxy S26 सीरीज में कौन-कौन से मॉडल आएंगे

---विज्ञापन---

कंपनी इस इवेंट में अपनी नई Galaxy S26 सीरीज लॉन्च करेगी. इस लाइनअप में तीन मॉडल शामिल होने की उम्मीद है- Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार अल्ट्रा-स्लिम Edge मॉडल को फिलहाल लॉन्च नहीं किया जाएगा.

Galaxy AI पर रहेगा खास फोकस

Samsung ने अपने ब्लॉग पोस्ट में संकेत दिया है कि नई S सीरीज में Galaxy AI को और बेहतर बनाया जाएगा. इसका मकसद यूजर्स के लिए रोजमर्रा के काम आसान करना और फोन को ज्यादा स्मार्ट बनाना है. तीनों मॉडल में AI फीचर्स पहले से ज्यादा गहराई से इंटीग्रेट किए जा सकते हैं.

डिजाइन में बड़ा बदलाव संभव

रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy S26 सीरीज में नया यूनिफाइड कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है, जो Galaxy Z Fold 7 की तरह होगा. वहीं Galaxy S26 Ultra में इस बार ज्यादा राउंडेड कॉर्नर दिए जाने की भी संभावना है, जिससे फोन पकड़ने में और आरामदायक लगेगा.

परफॉर्मेंस और डिस्प्ले में भी अपग्रेड

Galaxy S26 सीरीज में Samsung अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से Exynos 2600 और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है. इसके अलावा फोन में नए M14 AMOLED पैनल मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर ब्राइटनेस, विजुअल क्वालिटी और बैटरी एफिशिएंसी देंगे.

प्राइवेसी और नए फीचर्स पर जोर

खास तौर पर Galaxy S26 Ultra में एक नया इनबिल्ट प्राइवेसी फीचर मिलने की चर्चा है, जो स्क्रीन पर दिख रहे संवेदनशील कंटेंट को आसपास के लोगों से छिपाने में मदद कर सकता है. यह फीचर पब्लिक जगहों पर फोन इस्तेमाल करने वालों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है.

प्री-ऑर्डर ऑफर्स और कीमत

Samsung की अमेरिकी वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर रिजर्व करने पर 30 डॉलर (लगभग 2,700 रुपये) का क्रेडिट मिलने की जानकारी दी गई है. साथ ही 5,000 डॉलर तक का Samsung वाउचर जीतने का मौका भी मिलेगा. हालांकि भारत के लिए प्री-ऑर्डर ऑफर्स की घोषणा अभी नहीं हुई है.
कीमत की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक Galaxy S26 सीरीज की कीमत पिछले मॉडल के आसपास ही रखी जा सकती है. पिछले साल Galaxy S25 की शुरुआती कीमत 80,999 रुपये, S25 Plus की 99,999 रुपये और S25 Ultra की 1,29,999 रुपये थी.

ये भी पढ़ें- नहीं बदलेगा iPhone 18 का लुक? लीक रिपोर्ट में खुलासा, क्या है Apple की अगली चाल

First published on: Feb 11, 2026 10:25 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.