Hema Sharma कैसे बनीं ‘वायरल भाभी’? Bigg Boss 18 में Salman Khan के सामने खुलासा

Bigg Boss 18, Hema Sharma: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में ‘वायरल भाभी’ यानी हेमा शर्मा ने खुलासा कर दिया है कि उन्हें ‘वायरल भाभी’ क्यों कहा जाता है? सलमान खान के सामने हेमा ने इसके पीछे की वजह बताई है।

Hema Sharma

Hema Sharma

विज्ञापन

Bigg Boss 18, Hema Sharma: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में ‘वायरल भाभी’ यानी हेमा शर्मा ने भी एंट्री की है। प्रीमियर में हेमा 16वीं कंटेस्टेंट बनकर सामने आई हैं। शो में आते ही ‘वायरल भाभी’ ने अपना जादू चलाना शुरू कर दिया है, लेकिन कई लोगों के मन में ये भी सवाल है कि आखिर हेमा शर्मा को ‘वायरल भाभी’ ही क्यों कहा जाता है? इसका जवाब हेमा ने खुद सलमान खान को दे दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

क्यों कहा जाता है ‘वायरल भाभी’?

दरअसल, शो के प्रीमियर में सलमान खान ने हेमा शर्मा से पूछा कि आपको ‘वायरल भाभी’ क्यों बुलाते हैं। सलमान खान के इस सवाल का जवाब देते हुए हेमा शर्मा कहती हैं कि जी मैं एक शादी माहौल चल रहा था और लोगों का लगा कि हेमा तो एक्ट्रेस है तो एक गाना तो बनता है। वहां पर मैंने अपने स्टाइल में डांस किया। एक गाना चला कि मेरे हसबैंड मुझको प्यार नहीं करते, जिंदगी बर्बाद हो गई।

विज्ञापन

हेमा ने सलमान के सामने किया खुलासा

हेमा ने आगे बताया कि इस गाने में इतना चली गई और इसका वीडियो मैंने अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वो वीडियो रातों-रात वायरल और मैं बन गई ‘वायरल भाभी’। मैं जिस तरह की लाइफ जी रही हूं, तो ऐसी लाइफ के लिए भी किस्मत चाहिए। हालांकि सलमान ने इस पर सवाल किया कि आप कह रही हैं कि आपकी लाइफ में कोई दुख नहीं है और बाधाएं नहीं है।

दुख नहीं होता तो मैं आज यहां नहीं होती- हेमा

इस पर हेमा जवाब देती हैं कि अगर दुख नहीं होता तो मैं आज यहां नहीं होती। इस पर सलमान कहते हैं कि दुख तो आपका जन्म-जन्म का साथी है। हेमा कहती हैं कि इंसान गलती करके सीखता और मुझसे भी गलती हुई है, लेकिन सलमान कहते हैं कि मैं मान ही नहीं सकता कि आपसे कोई गलती हुई होगी। इसके बाद हेमा कहती हैं कि कुछ लोगल प्यार के मामले में अनलकी होते हैं, हो सकता है कि ये हेमा शर्मा भी हो।

विज्ञापन

बिग बॉस में 18 कंटेस्टेंट

इस दौरान हेमा कहती हैं मेरे दो बच्चे हैं और मैं उनसे दूर हूं, लेकिन उन्हीं के लिए हूं। आज मैं यहां पर हूं उन्हीं के लिए हूं। इसके बाद सलमान, हेमा शर्मा को घर के अंदर छोड़ आते हैं। गौरतलब है कि हेमा शर्मा के अलावा शो में 17 कंटेस्टेंट और भी हैं। साथ ही 19वें कंटेस्टेंट के तौर पर ‘गधराज’ हैं। देखने वाली बात होगी कि शो में क्या-क्या ट्विस्ट आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ